सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Newborn Dies Due to Negligence at CHC in Pilibhit

Pilibhit: सीएचसी में बिजली गुल, ऑक्सीजन न मिलने से नवजात की मौत: परिजन बोले- स्टाफ ने नहीं चलाया जेनरेटर

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 20 Apr 2026 12:33 PM IST
विज्ञापन
सार

पीलीभीत के बरखेड़ा सीएचसी में ऑक्सीजन न मिलने से नवजात की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि नवजात को ऑक्सीजन देते ही बिजली हो गई थी। कहने के बावजूद स्टाफ ने जेनरेटर नहीं चलाया, जिससे ऑक्सीजन न मिलने से नवजात की जान चली गई। 

Newborn Dies Due to Negligence at CHC in Pilibhit
बरखेड़ा सीएचसी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पीलीभीत के बरखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में इलाज में लापरवाही के कारण एक नवजात शिशु की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि नवजात को ऑक्सीजन देते समय बिजली गुल हो गई और जनरेटर नहीं चलाया गया, जिससे उसकी जान चली गई। इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने करीब नौ घंटे तक नवजात का शव अस्पताल परिसर में ही रखा।

Trending Videos


ग्राम जिओरहा कल्यानपुर निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी गीता देवी को 19 अप्रैल रविवार रात लगभग नौ बजे प्रसव के लिए बरखेड़ा सीएचसी में भर्ती कराया था। सुनील का आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ नर्स मधु भारतीय और निशा ने मरीज की ठीक से देखभाल नहीं की। परिजनों को रात नौ बजे से दो बजे तक अंदर नहीं जाने दिया गया। न ही मरीज की स्थिति बिगड़ने पर उसे कहीं और रेफर किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सेल्फी से खुला खुशबू का राज: नर्स ने बदायूं से चोरी किया बच्चा, आगरा में बेचा; पुलिस ने ऐसे पकड़ा पूरा गिरोह

पीड़ित के अनुसार, प्रसव के बाद नवजात शिशु को ऑक्सीजन दी गई थी, लेकिन पांच मिनट बाद ही अस्पताल की बिजली कट गई। परिजनों ने जनरेटर चलाने की गुहार लगाई, तो स्टाफ ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि जनरेटर की व्यवस्था नहीं है। बच्चे को समय रहते किसी बड़े अस्पताल के लिए रेफर भी नहीं किया गया। अंधेरे और ऑक्सीजन की कमी के चलते नवजात शिशु ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया।

Newborn Dies Due to Negligence at CHC in Pilibhit
नवजात के परिजन - फोटो : संवाद

परिजनों के गंभीर आरोप
परिजनों ने स्टाफ पर प्रसूता के पति सुनील कुमार से ही सफाई का काम करवाने का भी आरोप लगाया है। इसमें सीपीआर और पाइप से गंदगी साफ करना शामिल था। उनका कहना है कि स्टाफ ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई। परिजनों ने चिकित्सक, नर्स और सहायक पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

सीएमओ से शिकायत और आगे की कार्रवाई
नवजात की मौत के बाद भड़के परिजनों ने रात दो बजे से सुबह ग्यारह बजे तक करीब नौ घंटे तक नवजात का शव अस्पताल परिसर में ही रखा। उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से की है। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. लोकेश गंगवार ने बताया कि नवजात शिशु की मौत मामले में शिकायत मिली है। जांच कराकर दोषी कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed