{"_id":"698ebbed129f853d1401c755","slug":"body-of-employee-found-hanging-in-property-dealer-s-office-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में लटकता मिला कर्मचारी का शव, हत्या का आरोप; परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में लटकता मिला कर्मचारी का शव, हत्या का आरोप; परिजनों ने किया हंगामा
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:21 AM IST
विज्ञापन
सार
शहर के मोहल्ला छोटा खुंदागंज निवासी सुनील ने बताया कि उसका छोटा भाई अनिल 25 पुत्र सीताराम वर्ष 2018 से प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में कार्य करता था। चार दिन पूर्व उसे नौकरी से निकाल दिया गया था।
अनिल का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पीलीभीत के आईटीआई कॉलेज के निकट एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में कर्मचारी का शव लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने प्रॉपर्टी डीलर पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाकर हंगामा किया।
शहर के मोहल्ला छोटा खुंदागंज निवासी सुनील ने बताया कि उसका छोटा भाई अनिल 25 पुत्र सीताराम वर्ष 2018 से प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में कार्य करता था। चार दिन पूर्व उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। शुक्रवार सुबह तड़के करीब चार बजे उसके फोन पर कॉल आई। इसके बाद वह बाइक से घर से निकलकर गया था। करीब दो घंटे बाद ही परिजनों को जानकारी हुई कि अनिल का ऑफिस में शव लटकता मिला। परिजन मौके पर पहुंचे। आरोप है कि जिस जगह से अनिल का शव लटकता मिला, वहां बाहर लॉक लगा हुआ था।
परिजनों का आरोप है कि ऑफिस में एक युवती भी काम करती थी, जिसकी अनिल से करीबियां थी। प्रॉपर्टी डीलर इस बात का विरोध करता था। परिजनों ने आरोप लगाया कि इस बात के चलते अनिल की हत्या कर शव लटकता दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos