सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Body of student found hanging from a tree while checking his 12th result

Pilibhit: 12वीं का रिजल्ट देखने गए छात्र का पेड़ पर लटका मिला शव, जेब में थी अंकपत्र की कॉपी

अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: Akash Dubey Updated Fri, 24 Apr 2026 03:22 PM IST
विज्ञापन
सार

मुसेली गांव के छात्र अनुज कुमार का शव शुक्रवार सुबह मिला। वह अठारह वर्षीय था। उसका शव अमरा करोड़ के पास पेड़ से लटका था। जेब से मिले अंकपत्र से उसकी पहचान हुई।

Body of student found hanging from a tree while checking his 12th result
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली के गांव मुसेली निवासी 18 वर्षीय छात्र अनुज कुमार का शव शुक्रवार सुबह गांव अमरा करोड़ के पास यूकेलिप्टस के पेड़ से लटका मिला। छात्र की शिनाख्त उसकी जेब से मिले इंटरमीडिएट के अंकपत्र की कॉपी से हुई। छात्र के इंटर में फेल हो जाने की वजह से आत्महत्या का कदम उठाने की आशंका है।

Trending Videos


गांव मुसेली निवासी प्रेमवती ने बताया कि उनका बेटा अनुज कुमार पुत्र संजीव कुमार बृहस्पतिवार की शाम इंटरमीडिएट का परीक्षाफल देखने गया था। उसने इस वर्ष कक्षा 12 की परीक्षा दी थी। वह आजाद इंटर कॉलेज मीरपुर वाहनपुर में कक्षा 12 का छात्र था। शुक्रवार सुबह गांव अमरा करोड़ के कुछ लोग जब गांव के बाहर टहलने गए तब उन्होंने एक खेत में खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ से युवक का शव लटकता देखा। ग्रामीणों से सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव नीचे उतारा गया। तलाशी में पैंट की जेब में मिले डुप्लीकेट अंकपत्र से उसकी शिनाख्त अनुज के रूप में हुई। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि प्रथमदृष्टया जांच में आत्महत्या का मामला पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed