सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Budget Passed at Bilasanda Nagar Panchayat Board Meeting Amidst Uproar in Pilibhit

Pilibhit News: बिलसंडा नगर पंचायत की बैठक में हंगामे के बीच 18.58 करोड़ का बजट पास, ये होंगे विकास कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 13 Apr 2026 03:29 PM IST
विज्ञापन
सार

पीलीभीत के बिलसंडा  नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में सोमवार को बोर्ड बैठक हुई, जिसमें करीब 18 करोड़ 58 लाख रुपये का बजट पास किया गया। चेयरमैन डीके गुप्ता ने बताया कि इस बजट से सभी वार्डों में विकास कार्यों को तेजी से पूरा कराने का काम किया जाएगा। 
 

Budget Passed at Bilasanda Nagar Panchayat Board Meeting Amidst Uproar in Pilibhit
नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में चेयरमैन व सभासद। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पीलीभीत के बिलसंडा नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में सोमवार को 18 करोड़ 58 लाख रुपये का अनुमानित बजट पारित किया गया। चेयरमैन डीके गुप्ता की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में नगर में विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि, बैठक की शुरुआत सभासदों के हंगामे और इस्तीफे की धमकी के साथ हुई।

Trending Videos


सभासदों ने अधिशासी अधिकारी पर कॉल रिसीव न करने और समय पर बैठकें न कराने सहित कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने अपने काम न होने पर इस्तीफा देने तक की बात कह डाली, जिससे बैठक में गहमागहमी बढ़ गई। बाद में चेयरमैन डीके गुप्ता ने हस्तक्षेप कर सभी सभासदों को शांत किया और स्थिति को संभाला। इसके बाद बजट पर चर्चा शुरू हुई। अधिशासी अधिकारी शमशेर सिंह ने पास किए जाने वाले बजट का विस्तृत खाका प्रस्तुत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने नगर के सौंदर्यीकरण, साफ-सफाई, जल निकासी और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं का प्रस्ताव रखा। इन योजनाओं का उद्देश्य जनसुविधाओं को बेहतर बनाना है। इस दौरान विनोद कश्यप, राजेश मिश्रा, शालिनी जायसवाल, आशीष, सुमित गुप्ता, विकेश, शुधांशु पारासर, रजत, सुनील शुक्ला, सलीम, सत्यपाल, दिनेश, रफ़ीक और रामकिशोर सहित कई लोग मौजूद रहे।

प्रमुख विकास परियोजनाएं
पारित बजट में नगर के विकास के लिए कई बड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। इसमें कमल पार्क का नाम बदलकर परशुराम चौक रखना और वहां 30 फुट की परशुराम मूर्ति स्थापित करना प्रमुख है। पक्का तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 47 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। देवस्थान मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए बंधन योजना के तहत एक करोड़ 38 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

बुनियादी सुविधाओं पर जोर
बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। एक बरात घर के निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। जल निकासी व्यवस्था को सुधारने और साफ-सफाई के अन्य कार्यों के लिए साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन परियोजनाओं से नगर में जनसुविधाओं में सुधार आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed