{"_id":"6a0e072546e4b71b2109fa5d","slug":"even-after-taking-rs-63-lakh-from-uncle-and-nephew-the-land-was-not-registered-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-159933-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चाचा-भतीजे से 63 लाख लेकर भी नहीं किया जमीन का बैनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चाचा-भतीजे से 63 लाख लेकर भी नहीं किया जमीन का बैनामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घुंघचाई। कृषि भूमि बेचने के नाम पर चाचा-भतीजे से 63 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। जमीन न मिलने पर रुपये वापस मांगे तो टालमटोल शुरू कर दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
जिला बदायूं के थाना बिसौली क्षेत्र के गांव कोट निवासी अनिकेत सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि बरेली के विष्णुधाम काॅलोनी निवासी सतेंद्र पाल सिंह उर्फ गोल्डी ने उन्हें व उसके चाचा उधम सिंह को बताया कि उसके पास घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव अभयपुर माधोपुर में साढ़े सात एकड़ कृषि भूमि बिक्री के लिए है। यह भूमि उसकी पत्नी करनजीत कौर के नाम पर है। वह भूमि को बेचना चाहता है।
बताया कि अभयपुर माधोपुर में उनकी पहले से कृषि भूमि है। इस वजह से सतेंद्र पाल सिंह उर्फ गोल्डी व उसकी पत्नी से साढ़े सात एकड़ कृषि भूमि का सौदा कजरी निरंजनपुर निवासी निशान सिंह व गुरपेज सिंह के माध्यम से किया गया।
विज्ञापन
उसके चाचा उधम सिंह ने अपने बैंक खातों से सतेंद्रपाल के इंडियन ओवरसीज बैंक के खाते में 25 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके साथ ही 38 लाख रुपये उसकी पत्नी करनजीत कौर व सतेंद्र पाल को नकद दिए। इसके बाद बैनामा की तिथि तय हो गई, लेकिन कुछ दिन बाद आरोपी बहानेबाजी करने लगा।
कह दिया उसकी पत्नी करनजीत कौर पंजाब में बीमार है। इसके बाद आरोपी दंपती कई महीनों से टालमटोल कर रहे हैं। इसी बीच पता चला कि आरोपियों ने उस भूमि को किसी अन्य को बेच दिया। धोखाधड़ी करते हुए उसके 63 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने प्रकरण की विवेचना शुरू कर दी है। संवाद

Trending Videos