सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmer attempts self-immolation in front of lekhpal in pilibhit

Pilibhit News: लेखपाल के सामने किसान ने किया आत्मदाह का प्रयास, तूदाबंदी मामले का निस्तारण न होने से है आहत

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 25 Feb 2026 04:02 PM IST
विज्ञापन
सार

पीलीभीत के मझोला क्षेत्र में बुधवार को राजस्व लेखपाल की मौजूदगी में किसान ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। लोगों ने उसे आग लगाने से रोका। घटना के बाद एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

Farmer attempts self-immolation in front of lekhpal in pilibhit
पीड़ित किसान राजेश वर्मा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पीलीभीत के मझोला क्षेत्र के भिंडारा में बुधवार को एक किसान ने आत्मदाह का प्रयास किया। उसका आरोप है कि करीब डेढ़ साल पूर्व खेत की तूदाबंदी को लेकर अमरिया तहसील में वाद दायर किया गया था, लेकिन लंबा समय बीतने के बाद भी कोई निस्तारण नहीं किया गया। आरोप है कि खेत के आसपास एक जनप्रतिनिधि समेत अन्य लोगों ने प्लॉटिंग शुरू कर दी है।

Trending Videos


भिंडारा निवासी पीड़ित किसान राजेश वर्मा ने बताया कि डेढ़ साल पूर्व तूदाबंदी का वाद दायर किया था। पिछले साल मार्च में कच्ची तूदाबंदी भी तहसील प्रशासन ने करा दी थी। खेत के एक ओर सत्ता से जुड़े एक जनप्रतिनिधि द्वारा प्लॉटिंग शुरू कर दी, दूसरे ओर भी भट्ठा स्वामी ने दीवार खड़ी कर दी। पक्की तूदाबंदी तक निर्माण न होने की मांग को लेकर तहसील प्रशासन से मांग की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेखपाल के सामने किसान ने खुद पर डाला पेट्रोल 
किसान ने बताया कि तहसील दिवस में भी प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। बुधवार को हल्का लेखपाल को पीड़ित ने मौके पर बुलाया और निर्माण कार्य रोकने की बात कही। पीड़ित का कहना है कि आसपास खेतों में निर्माण कराने वाले जान से मारने की धमकी भी देते रहे हैं। लेखपाल द्वारा संतुष्ट जवाब नहीं दिया गया। इससे आहत होकर पीड़ित ने लेखपाल समेत अन्य लोगों की मौजूदगी में अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया। 

आग लगाने से पूर्व ही लोगों ने उसे रोक लिया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर एसडीएम अमरिया मयंक गोस्वामी मौके पर पहुंचे और समस्या का त्वरित निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद एसडीएम पीड़ित पक्ष के लोगों को अपने साथ तहसील ले गए। घटना की जानकारी पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed