सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Forest Martyr Kundanlal Auditorium inaugurated in PTR

Pilibhit News: पीटीआर में वन शहीद कुंदनलाल सभागार का हुआ लोकार्पण

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 17 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Forest Martyr Kundanlal Auditorium inaugurated in PTR
विज्ञापन
पीलीभीत। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दो दिवसीय दौरे के दौरान पीलीभीत टाइगर रिजर्व में वानिकी कार्यों और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वन शहीद कुंदनलाल सभागार का लोकार्पण करने के साथ अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय कार्यों की समीक्षा भी की।
Trending Videos

अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक शनिवार को पीलीभीत टाइगर रिजर्व पहुंचे। यहां उन्होंने डीएफओ मनीष सिंह से वन एवं वन्यजीव सुरक्षा से जुड़े कार्यों की जानकारी ली और विभिन्न रेंजों में कराए जा रहे वानिकी कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौरे के दौरान उन्होंने माला रेंज में पल रही बिजनौर से लाई गई नन्हीं हथिनी की स्थिति भी देखी और उसके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने फील्ड डायरेक्टर कार्यालय परिसर में नवनिर्मित वन शहीद कुंदनलाल सभागार का लोकार्पण किया। यह सभागार वर्ष 2013 में लकड़ी तस्करों के हमले में शहीद हुए वन रक्षक कुंदनलाल की स्मृति में बनाया गया है।
दौरे के दौरान पीसीसीएफ ने सामाजिक कार्यकर्ता सुनैना चौधरी के साथ टाइगर रिजर्व मुख्यालय पर प्रोजेक्ट दिव्य दर्शन के तहत सफारी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस योजना के तहत दिव्यांग बच्चों को निशुल्क जंगल सफारी कराई जाएगी। पहले दिन करीब 100 बच्चों ने इसका लाभ उठाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed