सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Harshit's father gave a written complaint in a sealed envelope and evidence of the incident in a pen drive.

Pilibhit News: हर्षित के पिता ने बंद लिफाफे में तहरीर और पेन ड्राइव में दिए घटना के सुबूत

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Harshit's father gave a written complaint in a sealed envelope and evidence of the incident in a pen drive.
पूरनपुर में हर्षित मिश्रा के घर परिजन से मिलने पहुंचे सीओ बिल्सी- वीडियो ग्रेब - फोटो : सीएचसी एलिया के अंदर जन औषधि केंद्र में बिक रहीं ब्रांडेड दवाओं को देखते सीएमओ।
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। बदायूं के एचपीसीएल (हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड) प्लांट में 12 मार्च को दो अफसरों की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के मामले में सोमवार को एसपी बदायूं के प्रतिनिधि के रूप में सीओ बिल्सी सुनील कुमार सिंह सहायक मुख्य प्रबंधक हर्षित मिश्रा के घर पहुंचे। उन्होंने परिजन से जानकारी ली। हर्षित के पिता ने बंद लिफाफे में तहरीर और पेन ड्राइव में घटना के कुछ सुबूत दिए। हर्षित की मां रानी मिश्रा ने एक सप्ताह में संतोषजनक कार्रवाई न होने पर पूरे परिवार सहित आत्मदाह की चेतावनी दी। सीओ के कहने पर हर्षित के पिता सुशील मिश्रा ने एसपी बदायूं से मोबाइल फोन पर भी बात की।
Trending Videos


हर्षित के पिता ने बताया कि एसपी बदायूं के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे सीओ को उन्होंने बंद लिफाफा में तहरीर और पेन ड्राइव में सुबूत दिए है। सीओ के कहने पर एसपी बदायूं से मोबाइल पर बात की। बातचीत के दौरान उन्होंने घटना के बाद की जा रही लीपापोती का आरोप लगाया। साथ ही न्याय की गुहार की। हर्षित मिश्रा की मां रानी मिश्रा ने सीओ को बताया कि उनका बेटा ईमानदार था और झुका नहीं, इसलिए मार दिया गया। शीघ्र ही एसपी बदायूं से मिलेंगी। जरूरत पड़ी तो सड़कों पर उतरेंगी। उन्होंने सीओ से कहा कि अगर शीघ्र ही न्याय नहीं मिला तो परिवार सहित आत्मदाह करेंगी। अन्य परिजन ने अब तक आरोपियों की संपत्ति पर बुलडोजर कार्रवाई न पर रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
हर्षित की पत्नी बोली- कार्रवाई के नाम पर लीपापोती
फोटो-20
पूरनपुर (पीलीभीत)। हर्षित मिश्रा की पत्नी सुमति मिश्रा का कहना है कि घटना के दिन पति बैठक में नहीं जाना चाहते थे। अफसर उनको फोन कर लगातार बैठक में आने का दबाव बना रहे थे। बैठक में शामिल हुए एक प्रमुख अफसर के पास मुख्य आरोपी का लगातार कई बार फोन भी आया था। इसकी जानकारी हर्षित ने बैठक से हटकर उनको मोबाइल पर दी थी। दबाव और दबंगई से परेशान हर्षित कई दिनों से चल रही गतिविधियों की जानकारी देते थे। वह दूसरे उप महाप्रबंधक के आने के बाद लंबी छुट्टी लेने का मूड बना रहे थे।

पति की हत्या से टूट चुकी सुमति घटना से बहुत आहत हैं। सुमति ने बताया कि उसके पति के साथ कई दिनों से अभद्रता हो रही थी। हत्यारोपी अक्सर रास्ते में उनकी गाड़ी को रोककर अभद्रता करता था। डीएम, एसपी से मिलकर उसके पति ने शिकायत के साथ सुरक्षा मांगी। विधायक से भी मिले। विधायक ने भी उनकी नहीं सुनी। बताते थे कि अभद्रता और सुरक्षा न मिलने से उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता ने वीआरएस ले लिया है। 31 मार्च तक उनको जाना है। नया उप महाप्रबंधक लोकेश एक- दो दिन में प्लांट देखने को आने वाला है। उसके ज्वाइन करने पर वह भी लंबी छुट्टी ले लेंगे। संवाद

पूरनपुर में हर्षित मिश्रा के घर परिजन से मिलने पहुंचे सीओ बिल्सी- वीडियो ग्रेब

पूरनपुर में हर्षित मिश्रा के घर परिजन से मिलने पहुंचे सीओ बिल्सी- वीडियो ग्रेब- फोटो : सीएचसी एलिया के अंदर जन औषधि केंद्र में बिक रहीं ब्रांडेड दवाओं को देखते सीएमओ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed