फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Girl playing near paddy procurement centre crushed to death by a trolley

Pilibhit News: धान केंद्र के पास खेल रही बच्ची की ट्राॅली से कुचलकर मौत

Mon, 19 Oct 2026 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Girl playing near paddy procurement centre crushed to death by a trolley
हादसे के बाद विलाप करते मृतक बच्ची के परिजन। संवाद
अमरिया। थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में रविवार शाम धान केंद्र के पास खेल रही आठ वर्षीय बच्ची की ट्राॅली से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

अमरिया क्षेत्र के धुंधरी गांव निवासी मोईन अहमद की आठ वर्षीय बेटी अलीना अपनी नानी के घर माधोपुर में रहती थी। पिता मोईन ने बताया कि माधोपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो की छात्रा थी। रविवार शाम करीब चार बजे अलीना अपनी नानी अफशाना बेगम के साथ गांव में धान केंद्र के पास गई थी। वहां बच्ची खेल रही थी। इसी दौरान वहां खड़ी ट्रैक्टर ट्राॅली को चालक अचानक बैक करने लगा। पीछे खेल रही पुत्री उसकी चपेट में आ गई। उसका सिर कुचल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद भीड़ जमा हो गई। खबर मिलते ही परिवार के लोग आ गए। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

अलीना दो बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed