{"_id":"6a5139b60af2f1bd8b0e3add","slug":"intermittent-light-rain-causes-temperatures-to-drop-in-the-terai-region-weather-turns-pleasant-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-163804-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तराई में रुक रुककर रिमझिम बारिश से लुढ़का पारा, मौसम हुआ सुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तराई में रुक रुककर रिमझिम बारिश से लुढ़का पारा, मौसम हुआ सुहाना
Fri, 10 Jul 2026 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
आसमान में उमड़े काले बादल। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। तराई के जिले में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। रुक रुककर लगातार रिमझिम बारिश होने से तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहाना हो गया। बारिश से गन्ना व धान की फसलों को लाभ मिल रहा है। हालांकि शहर में सड़कों के किनारे बरसात का पानी भर जाने से लोगों को दिक्कत हो रही है। मौसम विभाग की ओर से 15 जुलाई तक रुक-रुककर बारिश होते रहने की संभावना जताई गई है।
शुक्रवार को सुबह होते ही आसमान पर बादल घिर आए। कुछ ही देर में रिमझिम बारिश होने लगी। बाद में बारिश का सिलसिला थम गया, लेकिन आसमान पर बादल उमड़ते घुमड़ते रहे। शाम चार बजे फिर रिमझिम बारिश होने लगी। देर शाम तक बारिश का क्रम जारी रहा।
राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि शुक्रवार को जिले में न्यूनतम तापमान 25.1 एवं अधिकतम 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। डॉ. ढाका के अनुसार इस दौरान कुल छह मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई तक रुक-रुककर कभी तेज और कभी रिमझिम बारिश होते रहने की संभावना है।