सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Lack of water in the body is increasing the problem of pyorrhea in the mouth.

Pilibhit News: शरीर में पानी की कमी, मुंह में बढ़ा रही पायरिया की समस्या

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 18 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Lack of water in the body is increasing the problem of pyorrhea in the mouth.
जिला अस्पताल में एक मरीज के मुंह की जांच। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। गर्मी बढ़ने के बाद मरीजों में दांतों में दर्द व मसूड़ों में सूजन की समस्याएं बढ़ गईं हैं। ऐसी ही दिक्कतें लेकर मरीज जिला अस्पताल के दंत कक्ष में परामर्श के लिए पहुंच रहे हैं। काफी मरीजों में पानी की कमी से मुंह में लार नहीं बनने से पायरिया की भी दिक्कत देखी जा रही है। हालांकि मरीजों को उचित परामर्श के साथ चिकित्सक बेहतर सलाह भी दे रहे हैं।
Trending Videos


गर्मी अपने साथ कई बीमारियां लाती है। उन्हीं में ओरल इंफेक्शन व दांतों की समस्या भी गर्मी के सीजन में बढ़ जाती है। जिला अस्पताल के दंत रोग विभाग में इन दिनों मरीजों की संख्या बढ़ गई है। पिछले एक सप्ताह से मरीजों की ओपीडी 100 से बढ़कर 150 तक पहुंच गई है। मंगलवार को कतार में लगकर दंत रोग के मरीजों ने पर्चा बनवाया। इसके बाद दंत कक्ष में मौजूद चिकित्सकों से परामर्श लिया। इनमें दांतों में झनझनाहट, ठंडा-गर्म लगना, मसूड़ों में सूजन व खून आना, पानी व खून की कमी से लार नहीं बनने के चलते पायरिया जैसी समस्याएं बढ़ गई है। नियमित परामर्श में 5-10 मरीजों का दंत एक्सरे भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


000

दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. मानसी ने दी सलाह
मेडिकल कॉलेज की दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. मानसी ने मुंह व दांतों की इन दिनों बढ़ती समस्या से जूझ रहे मरीजों को सलाह देते हुए बताया कि गर्मी में इन दिनों 2-3 लीटर पानी पीने की आवश्यकता है। दिन में दो बार ब्रश करें व ज्यादा ठंडे-गर्म खाद्य पदार्थों से परहेज करें। साथ ही, नरम ब्रश का इस्तेमाल करें और समय-समय पर दंत जांच कराते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed