फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Leopard spotted on the road near a school in Barkheda

पीलीभीत: बरखेड़ा में स्कूल के पास सड़क पर दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों की उड़ी नींद, जागकर काटी रात

Wed, 21 Oct 2026 01:38 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 21 Oct 2026 01:38 PM IST
सार

पीलीभीत के बरखेड़ा इलाके में मंगलवार रात तेंदुआ देखे जाने से दहशत फैल गई। ग्रामीणों के मुताबिक पतरासा-कुंवरपुर-मुड़िया हुलास मार्ग पर स्कूल के पास देखा गया। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। 

विज्ञापन
Leopard spotted on the road near a school in Barkheda
सड़क पर खड़ा तेंदुआ - फोटो : स्रोत- ग्रामीण

विस्तार

पीलीभीत के बरखेड़ा इलाके में तेंदुए की आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। मंगलवार रात पतरासा-कुंवरपुर से मुड़िया हुलास जाने वाले मार्ग पर ज्योति पाठक मेमोरियल स्कूल के पास तेंदुआ सड़क पार करता दिखाई दिया। कुछ देर बाद उसे पतरासा गांव के पीछे भी विचरण करते देखा गया। तेंदुए की मौजूदगी की खबर फैलने के बाद ग्रामीणों में खलबली मच गई। कई लोगों ने रात जागकर बिताई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 10 बजे मार्ग से गुजर रहे लोगों की नजर तेंदुए पर पड़ी। इस दौरान एक ग्रामीण ने सतर्कता बरतते हुए तेंदुए की तस्वीर अपने फोन में कैद कर ली। तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर चर्चा तेज हो गई। ग्रामीणों को आशंका है कि तेंदुआ आबादी के आसपास घूम रहा है, जिससे लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन


वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मियों ने मार्ग पर गश्त और चौकसी बढ़ा दी है। राहगीरों और स्थानीय लोगों को रात के समय सुनसान रास्तों पर अकेले निकलने से बचने तथा सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। क्षेत्र में तेंदुए की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed