{"_id":"69b801824a6e058582070b7e","slug":"minister-jitin-prasad-meets-union-petroleum-minister-over-hpcl-officers-murder-case-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: एचपीसीएल के अफसरों की हत्या का मामला, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री से मिले जितिन प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: एचपीसीएल के अफसरों की हत्या का मामला, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री से मिले जितिन प्रसाद
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 16 Mar 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
सार
केंद्रीय राज्यमंत्री/पीलीभीत के सांसद जितिन प्रसाद ने दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की। उन्हें बदायूं एचपीसीएल हत्याकांड के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मिले जितिन प्रसाद
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
बदायूं के दातागंज इलाके में गांव सैंजनी के एचसीपीएल प्लांट में हुई पूरनपुर निवासी हर्षित मिश्रा की हत्या मामले में केंद्रीय राज्यमंत्री/पीलीभीत के सांसद जितिन प्रसाद ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की। हत्याकांड के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कड़ी कार्रवाई की बात कही।
Trending Videos
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री से मुलाकात के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने बताया कि वे हर्षित मिश्रा के परिवार के लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि एचपीसीएल के अधिकारी सुधीर गुप्ता और पूरनपुर के मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी हर्षित मिश्रा की चार दिन पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन्हें, कई दिन पूर्व से धमकी दी जा रही थी। इसको लेकर थाने और उच्च अधिकारियों से शिकायत भी की थी। दोहरा हत्याकांड का मुख्यमंत्री ने भी संज्ञान लिया है। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्षित ने कानपुर से किया था बीटेक
एचपीसीएल के सहायक मुख्य प्रबंधक हर्षित मिश्रा शुरू से ही मेधावी रहे। हाईस्कूल में गणित की परीक्षा में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए। बीटेक कानपुर से करने के बाद एचपीसीएल (हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड) में नौकरी मिलने पर कई प्रदेशों में उनकी तैनाती रही। वह यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) के इंटरव्यू तक में दो बार शामिल हुए थे। करीब डेढ़ साल पहले बदायूं के सैजनी स्थित एचपीसीएल के बायोगैस प्लांट में उनकी तैनाती हुई थी।
पूरनपुर के मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी सुशील मिश्रा और रानी मिश्रा के दो पुत्रों में बड़े हर्षित मिश्रा की प्रारंभिक शिक्षा मोहल्ले के आनंद आश्रम स्कूल में हुई। कक्षा एक से पांच तक की शिक्षा मोहल्ला हबीबगंज के प्राइमरी स्कूल में पूरी की। कक्षा छह से इंटरमीडिएट तक नगर के सरस्वती विद्या मंदिर से शिक्षा ली। वर्ष 2007 में हाईस्कूल में उन्होंने कॉलेज में टॉप किया था। इंटरमीडिएट के बाद लखीमपुर से पॉलिटेक्निक किया। इसके बाद कानपुर के एचबीटीआई से बीटेक किया। हर्षित के पिता सुशील मिश्रा पूरनपुर चीनी मिल में कर्मचारी थे। गत वर्ष 30 नवंबर को ही वह सेवानिवृत हुए। हर्षित की हत्या से माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।