सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Missing youth's body found in field, murder suspected

Pilibhit News: लापता युवक का शव खेत में मिला, हत्या की आशंका

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Missing youth's body found in field, murder suspected
अमरिया क्षेत्र में शव मिलने के बाद मौके पर लगी भीड़ व मौजूद पुलिस। संवाद
विज्ञापन
अमरिया। एक जून से लापता थाना क्षेत्र के हरहरपुर धुरा गांव निवासी 20 वर्षीय शिवकुमार का शव क्षत-विक्षत अवस्था में रविवार सुबह गांव से करीब 500 मीटर दूर गन्ने के खेत से मिला। गन्ने में सिंचाई करने पहुंचे जब खेत स्वामी पहुंचे तो उन्हें युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर सीओ सदर थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और जांच की। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

पिता सोमपाल ने बताया कि शिवकुमार एक जून की सुबह घर से शौच के लिए जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हुआ और कुछ समय बाद मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया था। इसके बाद दो जून को थाना अमरिया में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। इधर रविवार सुबह गांव निवासी प्रेमपाल अपने खेत पर गन्ने की फसल में सिंचाई करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमपाल के अनुसार, जब वह पाइप की बिछाते हुए खेत के बीच के हिस्से में पहुंचे तो दुर्गंध आई और पास में ही शव पड़ा देखा। इसपर उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त की। शव क्षत विक्षत अवस्था में मिला। चेहरा और गर्दन का भाग सड़ी गली स्थिति में मिला। तलाशी लेने पर पेंट की जेब से मोबाइल बरामद किया गया। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर सीओ सदर नताशा गोयल मौके पर पहुंचीं और जांच कर लोगों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos

----
पोल्ट्री फार्म में आग लगाने का था आरोप
परिजनों का आरोप है कि 20 मई को गांव के ही एक व्यक्ति के पोल्ट्री फार्म में आग लगने की घटना हुई थी। इसमें उसने शिवकुमार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक जून को दोनों पक्षों के बीच समझौता वार्ता प्रस्तावित थी, लेकिन उसी दिन शिवकुमार लापता हो गया। शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पोल्ट्री फार्म स्वामी पर आरोप लगाए। मृतक शिवकुमार अपने तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। जवान बेटे की मौत से मां मुन्नी देवी, बहन चंचल और छोटे भाई शिवराम का रो-रोकर हाल बेहाल है।
----
पूर्व में ही युवक की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। शव देख कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमाॅर्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। परिजनों की ओर से लगाए जा रहे आरोपों की गंभीरता से जांच कराई जा रही है।
- नताशा गोयल, सीओ सदर

अमरिया क्षेत्र में शव मिलने के बाद मौके पर लगी भीड़ व मौजूद पुलिस। संवाद

अमरिया क्षेत्र में शव मिलने के बाद मौके पर लगी भीड़ व मौजूद पुलिस। संवाद

अमरिया क्षेत्र में शव मिलने के बाद मौके पर लगी भीड़ व मौजूद पुलिस। संवाद

अमरिया क्षेत्र में शव मिलने के बाद मौके पर लगी भीड़ व मौजूद पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed