{"_id":"6a51391eb640c854d101e866","slug":"preparations-to-tackle-floods-are-complete-25-flood-outposts-have-been-set-up-and-control-rooms-established-in-the-district-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-163806-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, जिले में 25 बाढ़ चौकियां स्थापित, कंट्रोल रूम बनाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, जिले में 25 बाढ़ चौकियां स्थापित, कंट्रोल रूम बनाए गए
Fri, 10 Jul 2026 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। मानसून के दौरान संभावित बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले की समस्त तहसीलों में कुल 25 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। इनमें अमरिया में 6, बीसलपुर में 9, पूरनपुर में 5 और कलीनगर में 5 बाढ़ चौकियां शामिल हैं। प्रत्येक चौकी पर राजस्व, स्वास्थ्य, पशुपालन, ग्राम पंचायत, आशा, लेखपाल और अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती कर उन्हें राहत एवं बचाव कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिले में शारदा और देव नदी हर साल बरसात के दौरान आबादी क्षेत्र को नुकसान पहुंचाती है। बनबसा और जुनी दम बैराज से पानी पास होने के बाद इन दोनों नदियों में बाढ़ की स्थिति पैदा होती है, जहां शारदा में तीन लाख और देवहा में 55 हजार क्यूसेक से अधिक पानी पास होने के बाद बाढ़ के हालात जिले में बनते हैं। इधर इस बार मानसून सक्रिय देख जिला प्रशासन ने तहसीलवार बाढ़ चौकियों की सूची जारी कर दी है। बाढ़ प्रभावित और संवेदनशील गांवों को इन चौकियों से संबद्ध किया गया है। चौकियों पर प्रभारी अधिकारियों के मोबाइल नंबर के साथ विभागवार कर्मचारियों की ड्यूटी भी निर्धारित की गई है।
जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने जिले की सभी तहसीलों में कुल 39 बाढ़ शरणालय चिह्नित किए गए हैं, जहां जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित ठहराया जाएगा। इन शरणालयों में पेयजल, शौचालय, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। सदर तहसील में सबसे अधिक आठ, अमरिया में छह, पूरनपुर में 17, कलीनगर में तीन और बीसलपुर तहसील में छह बाढ़ शरणालय बनाए गए हैं। अधिकांश शरणालय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों, पंचायत भवनों और अन्य सरकारी भवनों में स्थापित किए गए हैं। इनकी क्षमता 25 से 250 लोगों तक निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बाढ़ नियंत्रण कक्ष के नंबर जारी, आपात स्थिति में तत्काल करें संपर्क
मानसून और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनपद में संचालित बाढ़ नियंत्रण कक्षों के संपर्क नंबर जारी कर दिए हैं। किसी भी प्रकार की बाढ़ संबंधी सूचना, सहायता या आपात स्थिति में नागरिक संबंधित कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं।
जिलाधिकारी कार्यालय स्थित इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (ईओसी) का नंबर 05882-254116 तथा टोल फ्री नंबर 1077 है। इसके अलावा बाढ़ खंड पूरनपुर का नंबर 05882-253361 और मोबाइल 9259513559 जारी किया गया है।
तहसीलवार कंट्रोल रूम के नंबर इस प्रकार हैं— सदर 05882-255959, पूरनपुर 05880-262022, कलीनगर 05880-297297, बीसलपुर 05881-297054 तथा अमरिया 05882-297290।
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बाढ़ से संबंधित किसी भी आपात स्थिति में इन नंबरों पर तत्काल सूचना देकर प्रशासन का सहयोग करें।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन-
संभावित बाढ़ से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बाढ़ चौकी व कंट्रोल रूम बना दिए गए है। संबंधित अधिकारियों को सभी शरणालयों की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
प्रसून द्विवेदी, एडीएम एफआर