सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   prisoner dead body reached the village after five days and the last rites were performed in pilibhit

Pilibhit News: पांच दिन बाद गांव पहुंचा मृत कैदी का शव, सहमति के बाद हुआ अंतिम संस्कार

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 24 Feb 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
सार

पीलीभीत जिले के गांव ज्योरहा कल्यानपुर निवासी सर्वेश दुष्कर्म के मामले में बरेली जेल में सजा काट रहा था। कई महीनों से वह बीमार चल रहा था। लखनऊ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पांच दिन बाद उसका शव गांव पहुंचाया गया। 

prisoner dead body reached the village after five days and the last rites were performed in pilibhit
शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र के गांव ज्योरहा कल्यानपुर में मंगलवार को उस समय माहौल गमगीन हो गया, जब पांच दिन पूर्व मृत कैदी का शव गांव पहुंचा। शव के पहुंचने के करीब छह घंटे बाद विधायक स्वामी प्रवक्तानंद की मौजूदगी में प्रशासन और परिजनों के बीच सहमति बनने पर अंतिम संस्कार कराया गया।

Trending Videos


पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे मृत कैदी सर्वेश का शव गांव ज्योरहा कल्यानपुर पहुंचा। मृतक के घर पर उस समय कोई परिजन मौजूद नहीं मिला। पास के गांव सिमरिया ताराचंद में रहने वाली बहन उर्मिला घर के बाहर मिली, जो भाई का शव देखते ही फूट-फूटकर रोने लगी। पुलिस परिजनों के आने का इंतजार करती रही। किसी भी संभावित विरोध, धरना या प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई थानों की फोर्स रही तैनात 
मौके पर बरखेड़ा, दियोरिया और बीसलपुर थानों की पुलिस के साथ-साथ बरेली जेल के डिप्टी जेलर शिवाजी यादव, उपजिलाधिकारी बीसलपुर नागेंद्र पांडेय, क्षेत्राधिकारी पुलिस बीसलपुर प्रगति चौहान, सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, लेखपाल, कानूनगो, नायब तहसीलदार वीरपाल व रिजर्व पुलिस लाइन से भारी पुलिस बल तैनात रहा। 

दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा था सर्वेश 
बताया गया कि मृतक सर्वेश दुष्कर्म के आरोप में बरेली जेल में सजा काट रहा था। करीब छह माह से उसकी तबीयत खराब चल रही थी। परिजनों ने निजी खर्च पर इलाज कराने के लिए जेल प्रशासन से लेकर जिला व प्रदेश स्तर तक गुहार लगाई, लेकिन सही इलाज न मिलने का आरोप है। 19 फरवरी की रात लखनऊ के एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद से परिजन जेल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े थे और अंतिम संस्कार से इनकार कर रहे थे।

करीब शाम चार बजे विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद परिजनों के साथ गांव पहुंचे। इसके बाद विधायक, उपजिलाधिकारी, डिप्टी जेलर और परिजनों के बीच बातचीत हुई, जिसमें तत्काल आर्थिक सहायता और मानवाधिकार आयोग के माध्यम से मुआवजा दिलाने में सहयोग का आश्वासन दिया गया। सहमति बनने के बाद देर शाम मृतक का अंतिम संस्कार करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed