सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Report of firing, seven arrested

Pilibhit News: फायरिंग के मामले में रिपोर्ट, सात गिरफ्तार

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Report of firing, seven arrested
विज्ञापन
पीलीभीत। गजरौला क्षेत्र में रंजिश को लेकर सोमवार शाम दो पक्षों में विवाद के बाद हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने छह नामजद सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। फायरिंग में तीन लोगों को गोली लगी थी। घायल पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

शाहजहांपुर के थाना बंडा के ग्राम बरीवरा निवासी रंजोत सिंह ने गजरौला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम नवदिया सुल्तानपुर में ससुराल है। उसका पुत्र मनरूप अपनी ननिहाल में आया था। किसी बात को लेकर पुत्र का नवदिया सुल्तानपुर गांव निवासी गुरजंट सिंह, हरजीत सिंह से विवाद हो गया था। आरोप है कि सोमवार शाम उसका फुफेरा भाई गुरजीत सिंह अपनी गाड़ी से उसके पुत्र के साथ कहीं जा रहा था। जैसे ही उसकी गाड़ी गुरजंट और हरजीत के घर के सामने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने अपनी दो गाड़ियां लगा दी और उन्हें घेर लिया। आरोप है कि गुरजंट, हरप्रीत सिंह के अलावा अभयपुर माधौपुर निवासी किरनदीप सिंह, बेगपुर निवासी राजवीर सिंह, मकरंदपुर निवासी हरमीत सिंह और नवदिया सुल्तानपुर निवासी सुखचैन सिंह ने जान से मारने की नीयत से तमंचे व लाइसेंसी बंदूकों से हमला कर दिया। बचाने के लिए पहुंचे पिपरिया दुलई निवासी सुखदेव सिंह, सतविंदर सिंह, पिपरिया हरचंद निवासी मनमोहन सिंह पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। इससे सुखदेव और मनमोहन के पेट, सतविंदर को गोली लगी। किसी तरह सभी जान बचाकर वहां से भागे। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos

---
चार गाड़ियां और पांच बाइकें सीज, हथियार बरामद
थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी सुखचैन सिंह, आजाद वीर, बलजीत सिंह, अमरजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, जोत सिंह और जगतार सिंह को गिरफ्तार किया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। जगतार सिंह के पास से तलवार बरामद की गई और सुखचैन सिंह के पास से तमंचा बरामद किया गया। चार गाड़ियां और पांच बाइक को सीज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed