{"_id":"6a1f3441b6dffe55af02a5b6","slug":"the-level-of-education-will-improve-in-council-schools-emphasis-will-be-on-practical-activities-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-160910-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: परिषदीय स्कूलों में सुधरेगा शिक्षा का स्तर, व्यावहारिक गतिविधियों पर होगा जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: परिषदीय स्कूलों में सुधरेगा शिक्षा का स्तर, व्यावहारिक गतिविधियों पर होगा जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बच्चों में शिक्षा के स्तर को बेहतर करने के लिए शुरू की जाएगी मुहिम
पीलीभीत। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा का स्तर बेहतर बनाने की कई स्तर पर पहल की जा रही है। कई सुधारात्मक कार्य कराए जा रहे हैं। अब स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों को पढ़ाई के साथ व्यावहारिक गतिविधियों पर जोर देेते हुए उन्हें पढ़ाया जाएगा।
जिले में 1499 परिषदीय स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में अध्ययनरत बच्चों में शिक्षा का स्तर अभी काफी कम है। ऐसे में बच्चों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं। नए शैक्षिक सत्र में बच्चों को पढ़ाई कराने में कुछ बदलाव किया गया है। इसमें बच्चों को अध्ययन कराते समय उन्हें प्रैक्टिकल के माध्यम से अध्ययन कराया जाएगा।
इसमें जैसे गणित में पहाड़ा याद कराए जाने के नए-नए तरीकों से सिखाया जाएगा, जिससे बच्चों को आसानी से यह याद हो सके। इसके अलावा विज्ञान में पढ़ाए जाने वाले अध्याय में प्रैक्टिकल का प्रयोग किया जाएगा, जिससे बच्चे याद करने के साथ ही व्यावहारिक ज्ञान भी सीख सकेंगे। बीएसए रोशनी यादव ने बताया कि बच्चों में शिक्षा का स्तर बढ़ाए जाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos