{"_id":"69b99edc560b40d44a01b1d1","slug":"self-help-group-family-members-will-be-given-vehicle-loans-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-155647-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: स्वयं सहायता समूह के परिवारों के सदस्य को वाहन के लिए दिया जाएगा ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: स्वयं सहायता समूह के परिवारों के सदस्य को वाहन के लिए दिया जाएगा ऋण
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
सीडीओ के कक्ष में बैठक में मौजूद लोग। स्रोत विभाग।
विज्ञापन
पीलीभीत। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के परिवार के सदस्यों के लिए विभाग की ओर से ब्याज मुक्त ऋण मुहैया कराया जाएगा। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और अधिक मजबूत हो सके। इसको लेकर सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास ने अधीनस्थों के साथ बैठक कर रणनीति तैयार करने के दिशा निर्देश दिए।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की ओर महिलाओं को सशक्त व आर्थिक रूप से मजबूत बनाए जाने का काम किया जा रहा है। इसमें महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के साथ जोड़कर उन्हें रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक जिले में करीब 13 हजार स्वयं सहायता समूह हैं।
इसमें करीब 1.30 लाख महिलाएं जुड़कर कार्य कर रही हैं। इससे यह महिलाएं न सिर्फ कार्यों को सीख रही हैं। बल्कि अपने आपको आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर परिवार का भी सहयोग कर रही है। अब ग्रामीण एक्सप्रेस योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना में महिला समूह के परिवार के सदस्य के लिए 6.5 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण विभाग मुहैया कराएगा। इससे यह वाहन का संचालन कर अपनी आय को बढ़ा सकेंगे।
-- -- -- -- --
मरौरी ब्लॉक के छह समूह को विभाग कराएगा ऋण मुहैया
-इस योजना में समूह की महिलाओं के परिवार को आवेदन करने की अनुमति दी जाएगी। इसमें समूह के परिवार के सदस्य को विभाग ऋण देगा। इसके बाद इस ऋण को किस्तों में वापस करना होगा। इसके लेकर मरौरी ब्लॉक से छह लोगों के लिए विभाग की ओर से ऋण मुहैया कराया जाएगा।
-- -- --
विभाग की ओर से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के परिवार को ऋण मुहैया कराया जाएगा। मरौरी ब्लॉक से करीब छह लोगों के आवेदन आए हैं। - वंदना, उपायुक्त राष्ट्रीय आजीविका मिशन।
Trending Videos