{"_id":"6a702de802886cac520907a8","slug":"shiva-temples-resounded-with-chants-of-bam-bam-bhole-devotees-performed-jalabhishek-in-pilibhit-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawan 2026: पीलीभीत में बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय, शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan 2026: पीलीभीत में बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय, शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक
Mon, 03 Aug 2026 11:28 AM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:28 AM IST
सार
श्रावण मास के पहले सोमवार को पीलीभीत के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शहर के गौरीशंकर मंदिर में सर्वाधिक भीड़ रही। यहां पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इकोत्तहर नाथ मंदिर में कांवड़ियों ने भी जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
गौरीशंकर मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रावण मास के पहले सोमवार को पीलीभीत जिले के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि के लिए कामना की।
विज्ञापन
शहर के प्राचीन गौरीशंकर मंदिर में सर्वाधिक भीड़ रही। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस मुस्तैद रही। बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई। इसके अलावा अन्य शिव मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालु गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, भांग, दूध और पुष्प अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करते रहे। मंदिरों में भजन-कीर्तन और शिव स्तुति का आयोजन भी हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन
इकोत्तहर नाथ मंदिर में कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक
गोमती उद्गम स्थल और घुंघचाई के इकोत्तहर नाथ मंदिर में भी कांवड़िये पवित्र जल लेकर पहुंचे और विधि-विधान से जलाभिषेक किया। मंदिर समितियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, प्रसाद और कतारबद्ध दर्शन की व्यवस्था की।
विज्ञापन
सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय बना रहा। भक्तों ने भगवान शिव से सुख, शांति, समृद्धि और समाज में खुशहाली की प्रार्थना की।