फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Man arrested for stealing jewelry by pretending to offer herbal treatment.

Pilibhit News: जड़ी-बूटी से इलाज का झांसा देकर जेवर उड़ाने वाला गिरफ्तार

Mon, 03 Aug 2026 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for stealing jewelry by pretending to offer herbal treatment.
आरोपी अकीलुर्रहमान
बिलसंडा। जड़ी-बूटी से इलाज के नाम पर लोगों को झांसा देकर आभूषण चोरी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम शीतलपुर मरौरी निवासी सुखविंदर सिंह ने छह जुलाई को बिलसंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया कि था उसके बीमार भाई का इलाज कर रहे सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर बिचपुरी निवासी अकीलुर्रहमान अपने दो साथियों के साथ उसके घर आया। भाई के उपचार के बहाने घर की महिलाओं के जेवरात जड़ी-बूटी से उपचार के लिए मंगवाए। इसके बाद आभूषण कमरे में रखवा दिए और परिवार के भोजन आदि कार्य में व्यस्त होते ही आरोपी कमरे में रखे जेवरात को चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने रविवार को सूचना के आधार पर आरोपी अकीलुर्रहमान को पूरनपुर क्षेत्र के कढेर चौराहे से पडरिया जाने वाले मार्ग पर मंदिर के पास से दबोचा गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से तीन अंगूठियां, दो बालियां, एक लॉकेट/मंगलसूत्र, एक नोज पिन व एक जोड़ी सफेद धातु की पायल बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर दर्ज रिपोर्ट में धाराओं की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपी और उसके साथी खुद को जड़ी-बूटियों से उपचार करने वाला बताकर बीमार लोगों के परिवारों का विश्वास जीतते थे। उपचार के नाम पर आभूषण मंगवाकर उन्हें एक स्थान पर रखवा देते और मौका मिलते ही चोरी कर फरार हो जाते थे। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed