{"_id":"6a6f95868ad53366a30d48d5","slug":"clean-up-drive-carried-out-using-jcb-uproar-over-demolition-of-stairs-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-165635-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जेसीबी से चला सफाई अभियान, सीढि़यां तोड़ने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जेसीबी से चला सफाई अभियान, सीढि़यां तोड़ने पर हंगामा
विज्ञापन
अमरिया कस्बे में सड़क किनारे सफाई करती जेसीबी मशीन मौके पर मौजूद व्यापारी संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरिया। सावन के प्रथम सोमवार को लेकर प्रशासन की ओर से कस्बे में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इसके तहत कस्बे से गुजर रहे नेशनल हाईवे किनारे दुकानों के सामने पड़े कूड़े और गंदगी की सफाई की जिम्मेदारी हाईवे का निर्माण कर रही आरसीएल कंपनी को सौंपी गई। जेसीबी से सफाई के दौरान दुकानों के सामने बनी सीढि़यां भी तोड़ी जाने लगीं। इस पर व्यापारियों ने विरोध करते हुए हंगामा किया।
रविवार को आरसीएल कंपनी की ओर से जेसीबी मशीन से मुख्य बाजार में सफाई कार्य शुरू कराया गया। इस दौरान सड़क किनारे बने नाले की ऊंचाई अधिक होने के कारण दुकानों के सामने बनी सीढ़ियों को भी तोड़ना शुरू कर दिया गया। सूचना मिलते ही उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जेसीबी से की जा रही कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। तब तक करीब 12 दुकानों के सामने बनी सीढ़ियां टूट चुकी थीं।
हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। व्यापारियों ने मामले की जानकारी एसडीएम को दी। इसके बाद एसडीएम ने दुकानों के सामने बनी सीढ़ियां न तोड़ने व केवल सड़क किनारे जमा कूड़ा-कचरा हटाकर सफाई कराने के निर्देश दिए। इसके बाद मामला शांत हुआ। मौके पर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष असगर अली, इमरान कादरी, कौशल कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद