फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   School principal goes on leave following student unrest.

Pilibhit News: छात्रों के बवाल के बाद अवकाश पर गईं विद्यालय की प्राचार्य

Mon, 03 Aug 2026 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
School principal goes on leave following student unrest.
बीसलपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में हुए छात्रों के बवाल और फिर उसके बाद लखनऊ के रीजनल आयुक्त की ओर से गठित टीम के यहां आकर प्रकरण की जांच किए जाने के बाद प्राचार्य प्रतिभा चौधरी एक सप्ताह के अवकाश पर चली गई हैं। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शाहजहांपुर जवाहर नवोदय विद्यालय में उप प्राचार्य ऋषिपाल को यहां का प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 12वीं के छात्रों ने बवाल करते हुए जमकर हंगामा किया था। इसका कारण यह बताया गया कि छात्र समय पर कक्षाओं में नहीं पहुंच रहे थे। प्रतिबंध के बाद भी अनेक छात्र मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे थे। छात्रावास से 14 मोबाइल फोन बरामद करके अनुशासन समिति को सौंपे गए थे। इसके बाद 12वीं के छात्र हंगामा करते हुए विद्यालय से निकलकर पीलीभीत-शाहजहांपुर हाईवे के रोहनिया चौराहा पहुंच गए थे। छात्रों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

सूचना पर एसडीएम, सीओ, कोतवाल आदि फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाकर शांत किया था। टीम ने शनिवार को विद्यालय पहुंचकर लगभग पूरे दिन जांच पड़ताल की। शुक्रवार को छात्रों के हंगामे और शनिवार को पूरे दिन जांच के चलते शिक्षण कार्य ठप रहा। इसी बीच प्राचार्य एक सप्ताह के अवकाश पर चली गईं। जांच टीम में शामिल रहे शाहजहांपुर जवाहर नवोदय विद्यालय के उप प्राचार्य ऋषिपाल को यहां का प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed