फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Smart RC with QR code and embedded chip to be available now.

Pilibhit News: अब मिलेगी क्यूआर कोड और एंबेडेड चिप वाली स्मार्ट आरसी

Mon, 03 Aug 2026 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Smart RC with QR code and embedded chip to be available now.
क्यूआर कोड स्कैन करते ही वाहन की समस्त जानकारी कर सकेगा विभाग
विज्ञापन

पीलीभीत। वाहन स्वामियों को जल्द ही क्यूआर कोड और एंबेडेड चिप वाली स्मार्ट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) मिलेगी। परिवहन विभाग नई तकनीक से लैस आरसी जारी करने की तैयारी में जुट गया है। इससे एक तरफ वाहन संबंधी जानकारी का सत्यापन कुछ ही सेकेंड में किया जा सकेगा। वहीं, दूसरी तरफ फर्जी दस्तावेजों पर प्रभावी रोक लगेगी।
नई स्मार्ट आरसी में वाहन का पंजीकरण नंबर, इंजन व चेसिस नंबर, स्वामी का विवरण समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारी सुरक्षित डिजिटल चिप में दर्ज रहेगी। कार्ड पर मुद्रित क्यूआर कोड को स्कैन करते ही अधिकृत अधिकारी वाहन का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन देख सकेंगे। इससे जांच प्रक्रिया तेज और पारदर्शी होगी। परिवहन विभाग का मानना है कि स्मार्ट आरसी के जरिए दस्तावेजों की सुरक्षा बढ़ेगी और नकली आरसी तैयार करने की संभावना काफी कम हो जाएगी। सड़क पर चेकिंग के दौरान भी अधिकारियों को वाहन का सत्यापन करने में आसानी होगी।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार, नई आरसी चरणबद्ध तरीके से जारी की जाएगी। पुराने वाहन स्वामियों को भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत स्मार्ट आरसी में बदलाव की सुविधा मिलेगी। वाहन स्वामियों को आवेदन के समय परिवहन विभाग के निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। प्रभारी एआरटीओ वैभव सोती ने बताया कि स्मार्ट आरसी को लेकर शासन स्तर से आदेश जारी हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed