फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Body of missing youth found floating in pond.

Pilibhit News: लापता युवक का तालाब में उतराता मिला शव

Mon, 03 Aug 2026 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Body of missing youth found floating in pond.
थाना गजरौला क्षेत्र के गांव सुहास में शव मिलने के बाद लगी ग्रामीणोंं की भीड़। संवाद
बरखेड़ा/गजरौला। थाना गजरौला क्षेत्र के गांव सुहास में एक दिन पूर्व लापता 27 वर्षीय युवक का शव रविवार सुबह गांव के किनारे स्थित तालाब में उतराता मिला। परिजनों की ओर से किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया गया। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव सुहास निवासी अमित कुमार (27) पुत्र रामदास शनिवार सुबह खेत पर सिंचाई का काम देखने गया था। इसके बाद वह लापता हो गया। देर शाम चौकी सुहास पुलिस को परिजनों ने लिखित सूचना देकर युवक की गुमशुदगी की जानकारी दी। रविवार सुबह करीब छह बजे गांव के कुछ लोग खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के किनारे स्थित तालाब में एक शव उतराता दिखाई दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया। परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्ट्या परिजनों ने किसी प्रकार की आशंका व्यक्त नहीं की है। पैर फिसलने से तालाब में डूबने की बात सामने आ रही है। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन

--
पांच वर्ष हुई थी शादी
अमित कुमार की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व माधोटांडा क्षेत्र के गांव ककरौआ रम्पुरा निवासी शीतल देवी से हुई थी। उनके छह माह की एक बेटी खुशी है। युवक की असमय मौत से परिवार में मातम पसर गया है। पत्नी, माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

थाना गजरौला क्षेत्र के गांव सुहास में शव मिलने के बाद लगी ग्रामीणोंं की भीड़। संवाद

थाना गजरौला क्षेत्र के गांव सुहास में शव मिलने के बाद लगी ग्रामीणोंं की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed