{"_id":"6a5139844f847e44d60c1696","slug":"temporary-stand-set-up-under-the-naugawan-intersection-overbridge-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-163776-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नौगवां चौराहे के ओवरब्रिज के नीचे बनाया अस्थायी स्टैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नौगवां चौराहे के ओवरब्रिज के नीचे बनाया अस्थायी स्टैंड
Fri, 10 Jul 2026 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
शहर के नौगवां चौराहे के ओवरब्रिज के नीचे खड़े वाहन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। नौगवां चौराहे के ओवरब्रिज के नीचे दोनों ओर अस्थायी रूप से स्टैंड का संचालन किया जा रहा है। इसे हटवाए जाने के तत्कालीन एडीएम ने निर्देश भी दिए। बावजूद स्टैंड को नहीं हटवाया जा सका है।
शहर के नौगवां चौराहे पर ओवरब्रिज बनाया गया है। इस ओवरब्रिज के नीचे वन विभाग के सामने और कोल्ड स्टोरेज के सामने अस्थायी रूप से स्टैंड को बना दिया गया है। यहां से टेंपो, मैजिक के साथ ही अमरिया को जाने वाली बसों को खड़ा किया जाता है। ऐसे में रोडवेज की बसें पहुंचने पर यहां पर जाम की स्थिति भी बनती है। तत्कालीन एडीएम ऋतु पूनिया ने निरीक्षण के दौरान इस अस्थायी स्टैंड को हटवाए जाने के निर्देश दिए थे, लेकिन स्थानांतरण होने के बाद मामला शांत हो गया। सीओ ट्रैफिक आकृति पटेल ने बताया कि समय-समय पर इसको लेकर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
वन विभाग के सामने खड़े होने वाले वाहनों से वसूले जा रहे रुपये
-वन विभाग के सामने खड़े होने वाले वाहनों से कुछ लोग नियम विरुद्ध तरीके से वसूली भी कर रहे हैं। रुपये न देने वालों के वहां वाहन खड़े किए जाने से भी मना किया जाता है। विरोध पर झगड़ा भी होता है। इसको लेकर कई बार शिकायतें भी हो चुकी हैं।