सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The clouds gathered once again, and light drizzle fell.

Pilibhit News: फिर उमड़े बादल, हुई हल्की बूंदाबांदी

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
The clouds gathered once again, and light drizzle fell.
विज्ञापन
पीलीभीत। तराई के जिले में फिर बादल उमड़े। दोपहर में चंद मिनट तक छिटपुट बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार और शनिवार को भी बादल उमड़ने के साथ बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। खेतों में लगभग पकी खड़ी फसल के कारण मौसम के रुख को देखकर किसानों में चिंता बढ़ गई है।
Trending Videos

बृहस्पतिवार को सुबह से ही बादल उमड़ आए। इससे किसानों में चिंता बढ़ गई। इसका कारण खेतों में लगभग पकी खड़ी गेहूं की फसल है। अगर बारिश अधिक हो गई तो उन्हें फसल खराब होने की आशंका सता रही है। हालांकि आज बारिश नहीं हुई। दोपहर में छिटपुट बूंदाबांदी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि बृहस्पतिवार को जिले में न्यूनतम तापमान 17.8 एवं अधिकतम 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। डॉ. ढाका के अनुसार शुक्रवार व शनिवार को आसमान पर फिर बादल उमड़ेंगे। इस दौरान बारिश होने की उम्मीद है।
घुंघचाई। बदलते मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी हैं। बुधवार की रात तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होने से किसान परेशान हो उठे। इन दिनों गेहूं, सरसों आदि फसलें खेतों में लगभग पकी खड़ी हैं। बदलते मौसम को देख किसानों में अपनी फसलों को लेकर चिंता है। किसानों का कहना है कि इस समय फसल कटाई के करीब है। ऐसे में अगर ज्यादा बारिश हो गई तो भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed