सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Training given to supervisors for sugarcane survey, emphasis on transparent and error-free work

Pilibhit News: गन्ना सर्वे के लिए पर्यवेक्षकों को दिया प्रशिक्षण, पारदर्शी और त्रुटिरहित कार्य पर जोर

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Training given to supervisors for sugarcane survey, emphasis on transparent and error-free work
विज्ञापन
बीसलपुर। किसान सहकारी चीनी मिल के अतिथि गृह में मंगलवार को आगामी पेराई सत्र के लिए गन्ना फसल सर्वे कार्य को सुचारू, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।
Trending Videos

प्रशिक्षण में चीनी मिल एवं विभाग के समस्त गन्ना पर्यवेक्षक शामिल रहे। मुख्य गन्ना अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि सभी पर्यवेक्षक अपने सर्किल में गन्ना सर्वे कार्य पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ करेंगे। सर्वे प्रारंभ होने से पूर्व ग्राम प्रतिनिधियों एवं गन्ना कृषकों को इसकी सूचना अनिवार्य रूप से दी जाएगी, जिससे किसान समय से अपने खेत पर उपस्थित रह सके। उन्होंने बताया कि । खेत का सर्वे उसी किसान के नाम दर्ज किया जाएगा, जिसके नाम राजस्व अभिलेखों में भूमि दर्ज होगी। यदि किसी किसान को राजस्व अथवा सिंचाई विभाग द्वारा भूमि पट्टे पर आवंटित की गई है, तो सर्वे उसी किसान के नाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौधा गन्ने का सर्वे खेत की भुजाओं का मापन कर वास्तविक क्षेत्रफल के आधार पर किया जाएगा। साथ ही गन्ना किस्मों का अंकन अत्यंत सावधानीपूर्वक किया जाएगा। सर्वेक्षण के दौरान फसल की दशा, अन्य आवश्यक सूचनाएं, पौधशाला अथवा प्रदर्शन प्लॉट की स्थिति का भी विवरण दर्ज किया जाएगा। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. खुशी राम भार्गव ने बताया कि गन्ना विभाग के लिए सर्वे कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी के आधार पर चीनी मिलों को गन्ने का आवंटन किया जाता है। संवाद
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed