पीलीभीत में बड़ा हादसा: शारदा नदी में डूबे दो किशोर, बचाने कूदे युवक की भी गई जान, तीन मौतों से मचा कोहराम
Pilibhit News: पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में मौनी अमावस्या पर शारदा नदी के धनाराघाट पर बड़ा हादसा हो गया। नदी में नहाने के दौरान दो किशोर डूब गए, जिन्हें बचाने के लिए कूदे युवक की भी मौत हो गई। गोताखोरों ने तीनों के शव नदी से निकाले।
विस्तार
जानकारी के मुताबिक गांव चंदिया हजारा निवासी सुशांत का पुत्र सुमित गांव के ही सौरभ पुत्र निताई के साथ मौनी अमावस्या के अवसर पर रविवार की दोपहर शारदा नदी के धनाराघाट पर गया था। वहां दोनों किशोर नदी में नहाने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों किशोर कुछ समय पहले कराए गए चेनेराइजेशन कार्य के समय खोदे गए गहरे गड्ढे में चले गए।
यह भी पढ़ें- UP News: बरेली में दबंगों ने अनुसूचित जाति के व्यक्ति का सिर मुंडवाया, मूंछ काटी... चेहरे पर पोती कीचड़
गहराई अधिक होने से दोनों किशोर नदी में डूब गए। किशोरों को डूबता देख नदी तट पर मौजूद केशव प्रसाद ने नदी में छलांग लगा दी। वह किशोरों को तो नहीं बचा सका, खुद भी नदी में डूब गया। घटना से घाट पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों के शव बरामद किए गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी जुटाई।
