सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Wife Throws Acid at Husband in Pilibhit

पत्नी ने पति को तेजाब से जलाया: बीवी के थे बाहर संबंध, घरवाले ने मांगा तलाक; महिला ने दी खौफनाक सजा, Video

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत Published by: विकास कुमार Updated Mon, 27 Apr 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
सार

युवक का आरोप है कि उसने घर के बाहर हंगामा किया और वहां खड़ी उसकी स्कूटी को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद वह जबरन घर के अंदर घुस गई। इसी दौरान पत्नी अपने साथ लाई तेजाब की बोतल से उस पर हमला कर दिया।

Wife Throws Acid at Husband in Pilibhit
पत्नी ने किया पति पर तेजाब से हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के पीलीभीत में वैवाहिक विवाद के चलते पत्नी पर घर में घुसकर हंगामा करने और बाद में पति पर तेजाब फेंकने का आरोप लगा है। घटना में पति गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि पत्नी भी आंशिक रूप से घायल हुई है। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos

पत्नी के गैर मर्द से संबंध
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2020 में लखीमपुर खीरी जनपद धौरहरा की रहने वाली युवती से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही उसे पत्नी के किसी अन्य युवक से संबंध होने की जानकारी मिली। इसके बाद से दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने दाखिल कर रखी तलाक की अर्जी
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करा दिया। इसके बाद दोनों अलग रहने लगे। पीड़ित ने न्यायालय में तलाक की अर्जी दाखिल कर रखी है, जो फिलहाल विचाराधीन है। बताया जा रहा है कि तलाक का नोटिस मिलने के बाद रविवार को पत्नी पीलीभीत स्थित युवक के घर पहुंची।

जबरन घर में घुसकर पति पर फेंका तेजाब
युवक का आरोप है कि उसने घर के बाहर हंगामा किया और वहां खड़ी उसकी स्कूटी को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद वह जबरन घर के अंदर घुस गई। इसी दौरान पत्नी अपने साथ लाई तेजाब की बोतल से उस पर हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। घटना के समय घर में केवल दोनों ही मौजूद थे। इस दौरान वह भी आंशिक रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। 

30 प्रतिशत शरीर झुलस गया
चिकित्सकों के अनुसार पीड़ित का करीब 30 प्रतिशत शरीर झुलस गया है। इसमें उसके चेहरे और शरीर के अन्य हिस्से झुलसे हैं। वहीं युवक की पत्नी का उपचार पुलिस निगरानी में कराया जा रहा है। दंपती की एक पांच साल की पुत्री है। कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed