{"_id":"697ef021fa8030e7dd0beb5f","slug":"young-man-died-in-a-vehicle-collision-in-pilibhit-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, जेब में मिले आधार कार्ड से हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, जेब में मिले आधार कार्ड से हुई पहचान
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:48 AM IST
विज्ञापन
सार
पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका शव बीसलपुर-पीलीभीत हाईवे पर पड़ा मिला। जेब में मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान हुई।
प्रदीप कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
बीसलपुर-पीलीभीत हाईवे पर गांव परसिया के निकट शनिवार देर रात किसी वाहन से कुचलकर गांव लौंगहा निवासी प्रदीप कुमार (25 वर्ष) की मौत हो गई। देर रात गश्त पर निकली पुलिस टीम को सड़क पर शव पड़ा मिला। जेब में मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान हुई।
Trending Videos
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव लौंगहा निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि उनका भाई प्रदीप गंगवार शनिवार को देर शाम किसी काम से गांव टिकरी बाइक से गया था। वह देर रात घर लौट रहा था। रास्ते में गांव परसिया के पास किसी वाहन से कुचलकर उसकी मौत हो गई। आधी रात के समय जब कोतवाली पुलिस उधर गश्त करने गई तब युवक का शव पड़ा देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने रात लगभग एक बजे परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। हादसे से मृतक के घर में कोहराम मच गया। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।
