{"_id":"697e67bc66c3805adc09b936","slug":"following-the-dispute-people-from-the-other-community-broke-into-the-house-and-assaulted-the-occupants-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-152896-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: विवाद के बाद दूसरे समुदाय के लोगों ने घर में घुसकर की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: विवाद के बाद दूसरे समुदाय के लोगों ने घर में घुसकर की मारपीट
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव में बछड़े से बाइक टकराने के बाद दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि दूसरे समुदाय के लोगों ने घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम डांग निवासी अनीता कुमारी पत्नी सोहनलाल ने थाना जहानाबाद में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 29 जनवरी की शाम करीब सात बजे उनका बछड़ा खूंटा उखाड़कर रस्सी समेत निकल गया। गांव की नहर के पास बछड़े की रस्सी गांव निवासी अख्तर की बाइक में फंस गई, इससे बाइक बछड़े से टकराकर गिर गई। आरोप है कि इससे नाराज होकर अख्तर, जुल्फिकार, मोहम्मद जैद, परवीन और मोनिश बी पीड़िता के घर में घुस आए। सभी ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई।
शोर-शराबा सुनकर पीड़िता के पक्ष के लोग मौके पर एकत्र हो गए, इसके बाद आरोपी वहां से चले गए। सूचना मिलने पर थाना जहानाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मारपीट व एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि नामजद आरोपी अख्तर, जुल्फिकार और मोहम्मद जैद को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।
Trending Videos