सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The woman's body was found hanging from a tree in the field.

Pilibhit News: खेत में पेड़ से लटकता मिला महिला का शव

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
The woman's body was found hanging from a tree in the field.
विज्ञापन
गजरौला। गांव भूड़ा सरैंदा निवासी ज्ञानवती (50) का शव शनिवार सुबह खेत की मेड़ पर लगे शहतूत के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से जानकारी जुटाई।
Trending Videos

गजरौला थानाक्षेत्र के गांव भूड़ा सरैंदा निवासी जोगराज व परिवार के अन्य सदस्य शनिवार सुबह गन्ने की छिलाई करने खेतों पर गए थे। घर में उनकी पत्नी ज्ञानवती अकेली थी। कुछ समय बाद जोगराज खेत से घर खाना लेने पहुंचे, तो ज्ञानवती घर पर नहीं मिली। आसपास तलाश करने के बाद जब वह खेत की ओर गए तो वहां शहतूत के पेड़ से पत्नी का शव फंदे पर लटकता दिखा। यह दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर गजरौला पुलिस पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर साक्ष्य जुटाए। परिजन आत्महत्या के पीछे की कोई वजह नहीं बता पाए। थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मृतका के परिवार में तीन बेटे हैं, इनमें से दो की शादी हो चुकी है। एक विवाहिता पुत्री भी है। परिवार मजदूरी और खेती-किसानी के जरिए जीवन यापन करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed