सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   young man died in a vehicle collision in Pilibhit

Pilibhit News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, जेब में मिले आधार कार्ड से हुई पहचान

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 01 Feb 2026 11:48 AM IST
विज्ञापन
सार

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका शव बीसलपुर-पीलीभीत हाईवे पर पड़ा मिला। जेब में मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान हुई। 

young man died in a vehicle collision in Pilibhit
प्रदीप कुमार का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बीसलपुर-पीलीभीत हाईवे पर गांव परसिया के निकट शनिवार देर रात किसी वाहन से कुचलकर गांव लौंगहा निवासी प्रदीप कुमार (25 वर्ष) की मौत हो गई। देर रात गश्त पर निकली पुलिस टीम को सड़क पर शव पड़ा मिला। जेब में मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान हुई।

Trending Videos


बीसलपुर  कोतवाली क्षेत्र के गांव लौंगहा निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि उनका भाई  प्रदीप गंगवार शनिवार को देर शाम किसी काम से गांव टिकरी बाइक से गया था। वह देर रात घर लौट रहा था। रास्ते में गांव परसिया के पास किसी वाहन से कुचलकर उसकी मौत हो गई। आधी रात के समय जब कोतवाली पुलिस उधर गश्त करने गई तब युवक का शव पड़ा देखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने रात लगभग एक बजे परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। हादसे से मृतक के घर में कोहराम मच गया। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed