{"_id":"6412ac2a49c156d1dd086535","slug":"young-man-made-reel-with-rifle-in-film-style-video-goes-viral-in-pilibhit-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit: युवक ने फिल्मी अंदाज में फायरिंग कर बनाया वीडियो, पुलिस ने कब्जे में ली रायफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit: युवक ने फिल्मी अंदाज में फायरिंग कर बनाया वीडियो, पुलिस ने कब्जे में ली रायफल
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 16 Mar 2023 11:13 AM IST
विज्ञापन
सार
वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने जांच के बाद गांव के एक व्यक्ति की लाइसेंसी रायफल को कब्जे में ले लिया। आरोपी के बारे में जानकारी जुटा रही है।
युवक ने रायफल से की फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पीलीभीत के बिलसंडा में रायफल से फायरिंग करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक युवक रायफल से फायरिंग करते दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने जांच के बाद गांव के एक व्यक्ति की लाइसेंसी रायफल को कब्जे में ले लिया।
बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। जिसे बिलसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया गया। वायरल वीडियो में युवक लाइसेंसी रायफल से फिल्मी अंदाज में फायर करते हुए दिखाई दिया। वायरल वीडियो के साथ एक गाना भी अपलोड किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Umesh Pal Hatyakand: जेल अफसरों व सिपाहियों के फोन छिपा उमेश की हत्या का राज!, सद्दाम को बचाने के लिए अशरफ...
वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने जांच शुरू की। एसओ अचल कुमार ने बताया कि वीडियो की सत्यता जानने के लिए पुलिस ने लाइसेंसधारक से पूछताछ की। इसके बाद रायफल को कब्जे में ले लिया। मामले में विधिक कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा।