{"_id":"6a7f3ce96c3670d3fe0c7d35","slug":"video-thieves-broke-through-a-wall-to-enter-a-shop-and-stole-cash-and-a-laptop-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दीवार तोड़कर दुकान में घुसे चोर, आठ हजार रुपये की नकदी और लैपटॉप चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दीवार तोड़कर दुकान में घुसे चोर, आठ हजार रुपये की नकदी और लैपटॉप चोरी
Mukesh Kumar
Updated Fri, 14 Aug 2026 09:36 PM IST
Link Copied
पीलीभीत के बिलसंडा कस्बे में चोरों ने एक दुकान की पिछली दीवार तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से आठ हजार रुपये की नकदी और लैपटॉप चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे व्यापारी को हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी। कस्बा निवासी अशोक गुप्ता की कमल पार्क के पास श्रीराम एजेंसी के नाम से सरिया, सीमेंट, टाइल्स, पेंट और अन्य निर्माण सामग्री की दुकान है। अशोक गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार रात अज्ञात चोर दुकान की पीछे वाली दीवार तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद चोरों ने रैक में रखी करीब आठ हजार रुपये की नकदी और एक लैपटॉप चोरी कर लिया। चोर दुकान के ऊपर जाने वाले छत के गेट का ताला तोड़कर भी अंदर घुसे और सामान खंगाला। सुबह दुकान खोलने पहुंचे व्यापारी को दीवार टूटी और सामान बिखरा मिला तो चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।