फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Body of farmer missing for seven days found hanging from a tree in the field.

Pilibhit News: सात दिन से लापता किसान का शव खेत में पेड़ से लटका मिला

Fri, 14 Aug 2026 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Body of farmer missing for seven days found hanging from a tree in the field.
न्यूरिया। थाना न्यूरिया क्षेत्र के बलदेवपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह गन्ने के खेत में पॉपुलर के पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटका मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर शिनाख्त कराई। शव सात दिन से लापता करीमगंज गांव निवासी वेदप्रकाश का निकला। पास में ही एक सुसाइड नोट मिला। इसमें उसने प्रेम संबंधों का जिक्र करते हुए पत्नी और भाई को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। पुलिस और एसएफएसएल टीम ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर अन्य साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के करीमगंज निवासी 50 वर्षीय वेदप्रकाश अपने छोटे पुत्र सचिन के साथ गांव स्थित घर पर रहते थे। परिजन ने बताया कि उसकी पत्नी शकुंतलता और उसका बड़ा पुत्र मोहन स्वरूप भी रुद्रपुर में रहकर काम करता था। बड़ी पुत्री की शादी हो चुकी है। परिजनों के अनुसार, सात दिन पूर्व घर के बाहर खड़े एक पेड़ के नीचे लेटा हुआ था। इसके बाद से वह लापता हो गया था। परिजन उसकी तलाश करते रहे। शराब पीने का आदी होने के चलते वेदप्रकाश अक्सर घर से चला जाता था। परिजन ने यही आशंका जताकर पुलिस को कोई सूचना नहीं दी और उसकी खुद ही तलाश जारी रखी।
विज्ञापन

इधर, बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे बलदेवपुर गांव में गन्ने के खेत में ग्रामीणों ने पॉपुलर के पेड़ से शव लटका देखा तो उन्होंने ग्राम प्रधान टीकाराम को सूचना दी। प्रधान की सूचना पर थाना प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्लास्टिक की रस्सी से लगे फंदे से शव को नीचे उतरवाया। मृतक की पहचान वेदप्रकाश के रूप में हुई। मृतक के भाई ने शव की शिनाख्त की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


----
करीब पांच से छह दिन पुराना प्रतीत हो रहा शव
पुलिस के अनुसार, सूचना पर जब मौके पर पहुंचकर स्थिति को देखा तो शव की स्थिति क्षत-विक्षत हो गई थी। उससे दुर्गंध आ रही थी। शव करीब पांच से छह दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। ऐसा माना जा रहा है कि घर से लापता होने के बाद ही उसने फंदा लगा लिया। हालांकि, इसकी वास्तविक पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

----
सुसाइड नोट की जांच में जुटी पुलिस
सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में पत्नी और भाई को उसकी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराए जाने की बात सामने आई है। उसमें प्रेम संबंधों का भी जिक्र किया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। सुसाइड नोट को भी जांच का आधार बनाया गया है। हालांकि अभी इस मामले में परिजन की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। पुलिस ने सुसाइड नोट और घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed