फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BEO goes on leave; inquiry yet to begin.

Pilibhit News: बीईओ गए छुट्टी पर, नहीं शुरू हुई जांच

Fri, 14 Aug 2026 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
BEO goes on leave; inquiry yet to begin.
निजी स्कूल में दीवार व टिनशेड गिरने से छह बच्चों के घायल होने का मामला
विज्ञापन


बीसलपुर। जांच कमेटी में शामिल खंड शिक्षा अधिकारी अवकाश पर चले गए। निजी स्कूल में दीवार व टिनशेड गिरने से छह बच्चों के घायल होने के मामले में तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जांच शुरू नहीं हो सकी।
गांव अमृता खास के श्री बालक राम सरस्वती शिशु मंदिर की एक दीवार और टिन शेड 11 अगस्त को गिर गया था। उसके मलबे में दब कर छह बच्चे और दो शिक्षिकाएं घायल हो गई थीं। एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने इस मामले की जांच करने के लिए तीन अधिकारियों की कमेटी बनाई थी। कमेटी में तहसीलदार हबीब उर रहमान अंसारी, बिलसंडा के खंड शिक्षा अधिकारी शिव शंकर मौर्य और लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को शामिल किया गया था। इस टीम को बुधवार को जांच करने जाना था ,लेकिन टीम के प्रभारी तहसीलदार को एक जरूरी कार्य से पीलीभीत के कोर्ट में जाना पड़ गया था, इसलिए टीम जांच करने नहीं जा सकी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जांच कमेटी में शामिल बिलसंडा के खंड खंड शिक्षा अधिकारी अचानक अवकाश पर चले गए। इस वजह से तीसरे दिन भी टीम जांच करने नहीं जा सकी। एसडीएम ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलते ही इस संबंध में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो विद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी। उधर, विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार ने बताया कि शिक्षण कार्य सुचारु हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed