{"_id":"6a7e1918992d673b4709dd95","slug":"fire-systems-will-be-installed-in-panchayat-secretariats-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-166534-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पंचायत सचिवालयों में लगाए जाएंगे फायर सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पंचायत सचिवालयों में लगाए जाएंगे फायर सिस्टम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग से बचाव की होगी पुख्ता व्यवस्था, सात ब्लॉकों में 660 पंचायत घर, पांच का निर्माण जारी
पीलीभीत। गांवों में आग की घटनाओं पर तत्काल काबू पाने और जन-धन की सुरक्षा के लिए अब पंचायत सचिवालयों को फायर सेफ्टी सिस्टम से लैस किया जाएगा। इसके लिए विभागीय स्तर पर कवायद शुरू कर दी गई है। जल्द ही जिले के पंचायत सचिवालयों में फायर सिस्टम लगाने का काम शुरू होगा।
जिले के सात ब्लॉकों में वर्तमान में करीब 660 पंचायत घर बने हुए हैं। इनमें से अधिकांश पंचायत सचिवालय के रूप में संचालित हो रहे हैं। इसके अलावा पांच पंचायत घर अभी निर्माणाधीन हैं, जबकि कुछ पंचायत सचिवालय अस्थायी भवनों में संचालित किए जा रहे हैं। विभाग की ओर से इन पंचायत सचिवालयों में आग से बचाव के जरूरी इंतजाम उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है।
फायर सिस्टम लगने के बाद पंचायत सचिवालयों में आग लगने की स्थिति में शुरुआती स्तर पर ही आग पर काबू पाने में मदद मिलेगी। इससे आग के फैलने से पहले नुकसान को कम किया जा सकेगा। बिजली के शॉर्ट सर्किट अथवा अन्य कारणों से होने वाली आग की घटनाओं में यह व्यवस्था उपयोगी साबित होगी।
विज्ञापन
डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि पंचायत सचिवालयों में फायर सेफ्टी के इंतजाम सुनिश्चित करने की दिशा में प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था कर इन्हें पंचायत सचिवालयों में स्थापित कराया जाएगा। संवाद