फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth from Barkheda working in Uttarakhand dies in an accident.

Pilibhit News: उत्तराखंड में नौकरी कर रहे बरखेड़ा के युवक की हादसे में मौत

Wed, 29 Jul 2026 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 29 Jul 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Youth from Barkheda working in Uttarakhand dies in an accident.
रमेश उर्फ रामू सैनी फाइल फोटो
बरखेड़ा। उत्तराखंड के रुद्रपुर में ड्यूटी पर जाते समय एक निजी कंपनी के कर्मचारी की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड संख्या नौ निवासी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि उनका पुत्र रमेश कुमार उर्फ रामू सैनी रुद्रपुर (उत्तराखंड) की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। रोज की तरह वह सोमवार की रात करीब नौ बजे अपने किराए के कमरे से पैदल ड्यूटी पर जा रहा था। रास्ते में वोल्टास कंपनी के ढाल के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के बाद रमेश घायल होकर सड़क किनारे गिर पड़ा। कुछ देर बाद साथ में काम करने वाले जीवन लाल को इस हादसे की भनक लगी, तो उसने तुरंत फोन पर परिजनों को सूचना दी। साथ ही घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर बरेली रेफर कर दिया। बरेली ले जाते समय रास्ते में रमेश ने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी पूजा देवी की सूचना पर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

------------
रुद्रपुर में रहकर ही कर रहे थे नौकरी



रमेश काफी समय से रुद्रपुर में रहकर मेहनत-मजदूर कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। उसके परिवार में 17 वर्षीय पुत्र हर्षित और 14 वर्षीय पुत्री दिवांशी हैं, जो पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed