Poonam Pandey: मौत की खबर की तरह ही पूनम पांडे का यूपी से कनेक्शन भी निकला गलत, जानें क्या है पूरा सच
पूनम पांडे के मैनेजर ने बीते शुक्रवार को जानकारी दी थी कि उनकी मौत हो गई हैं लेकिन अगले ही ये खबर पूरी तरह फर्जी निकली। साथ ही यह भी कहा गया कि वह यूपी के कानपुर की रहने वाली हैं, जो कि पूरी तरह से गलत है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शुक्रवार को अभिनेत्री पूनम पांडे के निधन की खबर दिन भर चर्चा का विषय बनी रही, लेकिन ठीक एक दिन बाद ही एक और खबर आई की वह जिंदा है और उनके मौत की खबर फर्जी है। बता दें कि उनके मैनेजर ने कहा था कि पूनम का निधन हो गया है। बकायदा मॉडल के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से भी इस बात की जानकारी दी गई थी। साथ ही कहा गया कि वह यूपी के कानपुर की रहने वाली हैं लेकिन यह जानकारी भी उनकी मौत की तरफ फेक निकली। दरअसल उनका जन्म मुंबई में हुआ और वहीं पढ़ी लिखीं। उनके माता-पिता भी मुंबई के ही रहने वाले हैं।
ऐसे में आई पूनम सुर्खियों में
पूनम पहली बार 2011 के क्रिकेट विश्वकप के दौरान अपने एक अजीबोगरीब एलान को लेकर सुर्खियों में आईं थीं। जिसके बाद देशभर में उसकी चर्चा शुरू हो गई थी। इसके अलावा पूनम अपने बोल्ड अंदाज-ए-बयां के लिए जानी जाती हैं और युवाओं में काफी पसंदीदा हैं।
पोस्ट साझा कर दी गई थी जानकारी
उनकी मौत की खबर सबसे पहले उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की गई थी। पोस्ट में लिखा था, 'आज की सुबह हमारे लिए कठिन है। आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी प्यारी पूनम को खो दिया है। हर जीवित रूप जो कभी भी उनके संपर्क में आया, उसे शुद्ध प्रेम और दयालुता मिली। दुख की इस घड़ी में हम गोपनीयता का अनुरोध करेंगे, जबकि हम उसे हमारे द्वारा साझा की गई हर बात के लिए प्यार से याद करते हैं।'
फैंस को नहीं हो रहा था यकीन
उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर सुबह सवा 11 से साढ़े 11 के बीच एक पोस्ट की गई, जिसमें लिखा गया कि पूनम का सर्वाइकल कैंसर की वजह से निधन हुआ है। इसके बाद उनकी पोस्ट पर कई फैन्स ने कमेंट किए और लिखा कि हम उम्मीद करते हैं कि यह किसी तरह की फेक न्यूज या मजाक न हो।