{"_id":"6a3c196a4a8452674e0205ef","slug":"160-school-vehicles-fail-fitness-test-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-171186-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: फिटनेस में फेल 160 स्कूली वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: फिटनेस में फेल 160 स्कूली वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। 160 स्कूली बस एवं वैन की फिटनेस फेल है, परमिट नहीं है। इसके बाद भी स्कूल संचालक बेपरवाह बने हुए हैं।
ग्रीष्मावकाश के कारण विद्यालय बंद थे और गाड़ियां सड़क पर नहीं चल रही हैं। संचालकों ने इस दौरान वाहनों की फिटनेस और परमिट नहीं बनवाई। जुलाई में स्कूल खुलते ही यही अनफिट गाड़ियां हजारों बच्चों को ढोएंगी। परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार फिटनेस फेल होने के बाद भी संचालक एआरटीओ कार्यालय नहीं पहुंचे। बिना फिटनेस के बीमा वैध नहीं रहता है। हादसे पर मुआवजा भी नहीं मिलता है।
बीते साल भी खटारा बस पलटने से कई बच्चे घायल हुए थे। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन सिर्फ फीस वसूलता है, बच्चों की सुरक्षा से कोई मतलब नहीं। उधर, विभाग भी नोटिस भेजकर कागजी खानापूरी कर रहा है। एआरटीओ आशुतोष शुक्ल ने कहा कि लगातार अभियान चलाया जा रहा है। 160 स्कूली वाहन संचालकों ने जांच नहीं कराई है। स्कूल खुलते ही अभियान चलाकर सभी अनफिट वाहनों को सीज किया जाएगा। प्रबंधन पर भी कार्रवाई होगी।