{"_id":"6a062135ad1afd1f450c6a8a","slug":"17-dilapidated-unipoles-not-removed-from-the-highway-will-become-fatal-in-a-storm-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-167818-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: हाईवे से नहीं हटे 17 जर्जर यूनीपोल, आंधी में बनेंगे जानलेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: हाईवे से नहीं हटे 17 जर्जर यूनीपोल, आंधी में बनेंगे जानलेवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर स्थित प्रयागराज-अयोध्या हाईवे के किनारे 17 जर्जर यूनीपोल लगे हुए हैं। जिन्हें अभी तक नहीं हटवाया गया है। आंधी के कारण बीते दिनों शहर के चार यूनीपोल जर्जर होकर क्षतिग्रस्त हो गए थे। नगर पालिका ईओ ने विज्ञापन एजेंसियों के संचालकों को पत्र भेजकर यूनीपोल हटवाने के निर्देश दिए हैं लेकिन अब तक उसका पालन नहीं हुआ।
अप्रैल के अंत में आई आंधी से आंबेडकर चौराहे के पास दो व मीराभवन के पास एक यूनीपोल उखड़ गया था। हादसे में नींबू पानी का ठेला क्षतिग्रस्त हो गया था। जिला पंचायत गेट के पास लगा यूनीपोल बीच से टूट गया था।
बुधवार को आंधी में सदर तहसील के पास जर्जर यूनीपोल टूट गया। आगामी दिनों में मानसून को देखते हुए तेज हवाओं से अन्य यूनीपोल के गिरने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
शहर के भंगवाचुंगी चौराहा, जोगापुर, बाबागंज, सदर बाजार समेत अन्य जगहों पर जर्जर यूनीपोल लगे हुए हैं। व्यापारी नेता अर्पित खंडेलवाल व विजय गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका से कई बार शिकायत की गई है लेकिन जर्जर यूनीपोल को हटाया नहीं जा सका है।
छह विज्ञापन एजेंसी संचालकों को नोटिस
नगर पालिका ने शहर में छह विज्ञापन एजेंसी संचालकों को नोटिस दिया है। उन्हें तत्काल जर्जर यूनीपोल को हटाने के निर्देश दिए गए हैं लेकिन अब तक उस पर अमल नहीं किया गया।
वर्जन:-
विज्ञापन एजेंसी संचालकों को पत्र भेजकर जर्जर यूनीपोल हटवाने के निर्देश दिए गए हैं। सप्ताहभर में जर्जर यूनीपोल नहीं हटाए जाते हैं तो नगर पालिका अभियान चलाकर यूनीपोल को हटाएगा। - राकेश कुमार, ईओ नगर पालिका