{"_id":"695826ece5ab242c2f014155","slug":"25000-consumers-included-in-the-eligibility-list-but-disappeared-from-the-portal-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-155774-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पात्रता सूची में शामिल पर पोर्टल से गायब हुए 25 हजार उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पात्रता सूची में शामिल पर पोर्टल से गायब हुए 25 हजार उपभोक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली बिल राहत योजना की पात्रता सूची में शामिल किए गए जनपद के करीब 25 हजार उपभोक्ताओं का डाटा पोर्टल से गायब हो गया है। विद्युत निगम पोर्टल पर चयनित 2.41 लाख के सापेक्ष 2.16 लाख उपभोक्ता ही योजना के पात्र हैं।
जिले के चारों विद्युत वितरण खंडों में एक किलोवॉट, व्यावसायिक, दो किलोवॉट के घरेलू उपभोक्ताओं पर विद्युत निगम का करीब 700 करोड़ रुपये बकाया है। बिजली बिल राहत योजना में करीब 2.41 लाख उपभोक्ताओं को पात्रता सूची में चिह्नित किया गया था। 25 हजार उपभोक्ताओं के नाम पात्रता सूची से गायब होने के कारण उन्हें लाभ से वंचित होना पड़ रहा है।
उपभोक्ता बिजली उपकेंद्र, बिल काउंटरों पर पहुंच रहे हैं लेकिन उनका पंजीयन नहीं हो पा रहा है। विद्युत निगम भी उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि दो श्रेणी में उपभोक्ताओं को बांटा गया है। शहरी क्षेत्र में हर महीने 150 और ग्रामीण अंचल में 100 रुपये से कम बिल वाले उपभोक्ताओं को योजना से बाहर किया गया है। बताया गया कि जिले में योजना का प्रथम चरण एक दिसंबर से तीन जनवरी तक चलेगा।
इनसेट:-
उपभोक्ताओं ने बताई परेशानी
केस-एक
भुपियामऊ उपकेंद्र के बबुरहा निवासी उपभोक्ता मुकेश श्रीवास्तव का बिजली बिल का करीब 2.50 लाख रुपये बकाया है। उन्होंने पांच साल से बिजली बिल का भुगतान नहीं किया लेकिन पात्रता सूची से उनका नाम गायब है। उपकेंद्र पर शिकायत के बाद उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला।
केस-दो
दहिलामऊ उपकेंद्र के अष्टभुजा नगर निवासी उपभोक्ता रमेश मोदनवाल ने बताया कि उनका बिजली बिल करीब 28 हजार रुपये बकाया है। मार्च में उन्होंने बिल जमा किया था लेकिन पोर्टल पर उनका नाम दर्ज नहीं है। विभागीय अधिकारी से शिकायत की लेकिन समाधान नहीं हुआ।
विद्युत वितरण खंड-वंचित उपभोक्ताओं की संख्या
प्रतापगढ़-7552
कुंडा-8448
रानीगंज-4899
लालगंज-4101
..........
बोले अफसर
उपभोक्ताओं की पात्रता सूची विद्युत निगम मुख्यालय से तैयार की गई है। कई उपभोक्ताओं ने पात्रता सूची में नाम नहीं होने की शिकायत की है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया है। - छैल बिहारी, अधीक्षण अभियंता
Trending Videos