सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   40 buses will run for Prayagraj from today on Vasant Panchami.

Pratapgarh News: वसंत पंचमी पर आज से प्रयागराज के लिए चलेंगी 40 बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
40 buses will run for Prayagraj from today on Vasant Panchami.
विज्ञापन
संगम तट पर लगे माघ मेले के चौथे स्नान पर्व वसंत पंचमी पर बृहस्पतिवार शाम से परिवहन निगम डिपो से 40 बसों का संचालन करेगा। जबकि रेलवे मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन के रास्ते माघ मेला जाने के लिए 18 स्पेशल ट्रेनों का संचालन 24 जनवरी तक करेेगा। प्रतापगढ़ डिपो की बसें प्रयागराज में स्नानार्थियों को स्नान कराने के बाद राम लला के दर्शन कराने के लिए अयोध्या लेकर जाएंगी।
Trending Videos

रोडवेज आरएम रवींद्र सिंह ने बताया कि 40 मेला स्पेशल बसों का संचालन डिपो से बृहस्पतिवार को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक 20 मिनट के अंतराल पर बसों को प्रयागराज भेजा जाएगा। प्रतापगढ़ से स्नानार्थियों को लेकर जाने वाली निगम की बसें संगम स्नान कराने के बाद स्नानार्थियों को लेकर अयोध्या जाएंगी। इसके बाद वह प्रतापगढ़ आएंगी। डीआरएम के जन संपर्क अधिकारी एसके जायसवाल ने बताया कि मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़ जंक्शन से होकर 18 मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन बृहस्पतिवार से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed