{"_id":"6a2c54682c428d6fe209a7be","slug":"41-bridges-to-be-built-in-the-district-proposals-submitted-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-170175-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: जिले में बनेंगे 41 पुल, भेजे गए प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: जिले में बनेंगे 41 पुल, भेजे गए प्रस्ताव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की सात विधानसभाओं में जल्द 41 पुलों का निर्माण कराया जाएगा। जनप्रतिनिधियों ने पुलों के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजा है। सई, सकरनी, बकुलाही व लोनी नदी पर इन पुलों का निर्माण कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग जून के अंत तक शासन को प्रस्ताव भेजेगा। मंजूरी मिलने के बाद सितंबर से पुलों के निर्माण शुरू होने की उम्मीद है।
लोक निर्माण विभाग के खंड-एक, खंड-दो और प्रांतीय खंड के एक्सईएन ने पुलों के निर्माण से पहले स्थलीय निरीक्षण कर सर्वे कार्य पूरा कर लिया है। विभागीय लिपिक व कर्मचारी पुलों के लिए प्रस्ताव को तैयार करने में जुटे हुए हैं।
रामपुरखास, विश्वनाथगंज, सदर, पट्टी, रानीगंज, कुंडा व बाबागंज विधानसभाओं में पुलों का निर्माण होने से लाखों लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। अफसरों के अनुसार, नदियों पर बनने वाले पुलों के निर्माण में करीब 45 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने बताया कि जनप्रतिनिधियों ने अपने विधानसभा क्षेत्रों में पुलों के निर्माण के लिए पत्र भेजा है। जल्द प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा।
विश्वनाथगंज क्षेत्र में 21 पुलों का प्रस्ताव
विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल ने 21 पुलों का प्रस्ताव दिया है। संडवा चंद्रिका ब्लॉक में पांच, मानधाता में सात, लक्ष्मणपुर ब्लॉक में छह और सदर क्षेत्र में तीन पुलों के निर्माण का प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी को भेजा है। पुलों के निर्माण से करीब 225 गांवों की करीब 1.25 लाख आबादी को आवागमन में सहूलियत होगी।
रामपुरखास में चार पुलों का प्रस्ताव विधायक आराधना मिश्रा मोना ने भेजा है। इसमें पिंजरी सैंठा मार्ग स्थित नाले पर क्षतिग्रस्त लघु पुल, उदयपुर रेहुआ-लालगंज मार्ग स्थित पुल, शाहबरी-लेबुड़ा मार्ग पर पुल का चौड़ीकरण व लवाना-कैथोला मार्ग स्थित विकास नगर पुल के चौड़ीकरण का प्रस्ताव दिया है।
...............
वर्जन
सई नदी पर पुल बनने से सांगीपुर जाने के लिए तीन किमी अतिरिक्त घूमकर नहीं जाना पड़ेगा। आवागमन आसान होगा। - रवि तिवारी, कल्याणपुर मौरहा
.............
सई नदी पर पुल बनने से शहर का आवागमन आसान हो जाएगा। पांच किमी अतिरिक्त चक्कर नहीं लगाना होगा। करीब 15 गांव के लोगों को सुविधा मिलेगी। - संतोष सिंह ईशीपुर
.........
पुल बनने से लालगंज तहसील मुख्यालय पहुंचना आसान हो जाएगा। सई नदी के कारण कई गांव के लोगों को दो किमी घूमकर मुख्यालय जाना पड़ता है। - रेखा तिवारी, मुल्तानीपुर
.........
तेजगढ़ स्थित सई नदी पर पुल बनने से मां चंद्रिका देवी धाम व साहबगंज पहुंचना आसान होगा। करीब सात किमी की अतिरिक्त कम होगी।- मनोज मिश्र, तिवारीपुर