{"_id":"6a723f849b8ae229870edb74","slug":"44-police-personnel-made-to-parade-for-negligence-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-174592-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: लापरवाही पर 44 पुलिस कर्मियों ने की परेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: लापरवाही पर 44 पुलिस कर्मियों ने की परेड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानों में दर्ज प्राथमिकी के पर्चे अपडेट न करने के मामले में मंगलवार को एसपी दीपक भूकर ने नाराजगी जताई। प्राथमिकी संबंधित पर्चों को कोर्ट भी सीओ कार्यालय के कर्मचारियों ने नहीं पहुंचाया था। एसपी ने फटकार लगाते हुए 44 पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के साथ सप्ताह में दो दिन परेड करने का आदेश दिया। पहली परेड मंगलवार को पुलिस लाइन में कराई गई। संवाद
हत्या करने के प्रयास में आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद
लालगंज। रानीगंज कैथोला चौकी के सामने युवक को दौड़ाकर गोली मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी संजय शुक्ला को लाइसेंसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। घटना में संलिप्त बाल अपचारी को भी पुलिस ने न्यायिक संरक्षण में लिया है। पुलिस के मुताबिक पूरे बोधी सिंह निवासी सौरभ सिंह दो अगस्त को भांजे के साथ रानीगंज कैथोला बाजार स्कूटी से पहुंचे थे। बाजार में घरेलू सामान की खरीदारी करने लगे। इस बीच अगई खास निवासी कार चालक संजय शुक्ला उर्फ हैप्पी भी बाजार पहुंचे। वाहन पीछे करते समय कार स्कूटी से टकरा गई। विरोध करने पर कार चालक ने सौरभ को बाजार में दौड़ाकर लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। आरोपी ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई। घायल युवक को मेडिकल कॉलेज से प्रयागराज रेफर किया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।