{"_id":"6a2c5408c6bf7c9cc00f6f85","slug":"50-villages-still-in-darkness-after-three-days-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-170156-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: तीन दिन बाद भी अंधेरे में 50 गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: तीन दिन बाद भी अंधेरे में 50 गांव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडवा चंद्रिका ब्लॉक के 50 गांवों में तीन दिन बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। करीब 20 हजार की आबादी की दिनचर्या प्रभावित हो गई हैं। लोग पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं।
मंगलवार शाम को आंधी के कारण संडवा चंद्रिका ब्लॉक में 150 से अधिक बिजली के खंभे टूट गए थे। हाईटेंशन लाइन व ट्रांसफार्मर को भी नुकसान पहुंचा। अंतू उपकेंद्र के उमरी, दादूपुर दौलत, पूरे परमेश्वर, जलालपुर जोगीपुर, कमालुद्दीनपुर ग्राम सभा में शुक्रवार शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
साथ ही संडवा चंद्रिका उपकेंद्र से जुड़े मां चंद्रिका देवी धाम, गौरबारी, तिवारीपुर समेत 50 गांवों में बिजली गुल है। जेई गोविंद विश्वकर्मा ने बताया कि आंधी के कारण कई जगह तार और खंभे टूट गए। तेजी से काम किया जा रहा है। जल्द ही बिजली व्यवस्था बहाल होगी।
विज्ञापन
बार-बार टूट रही नींद, रात में अधिक दिक्कत
बझान के आजाद सिंह ने बताया कि बिजली गुल होने से चैन छिन गया है। रात में बार-बार नींद टूट रही है। कोल बजरडीह के बृजभवन तिवारी ने बताया कि पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। संडवाचंद्रिका निवासी दिलीप सिंह ने बताया कि तीन दिन से लोग परेशान हैं लेकिन बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। मोबाइल की रोशनी में भोजन बन रहा है।