{"_id":"696fc2fb147d48b2d00dcd3b","slug":"a-member-of-the-changur-baba-gang-has-acquired-44-bighas-of-land-in-antu-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-157400-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: छांगुर बाबा गैंग के सदस्य ने अंतू में ले रखी है 44 बीघे जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: छांगुर बाबा गैंग के सदस्य ने अंतू में ले रखी है 44 बीघे जमीन
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मांतरण का मास्टर माइंड बलरामपुर के जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा गैंग के सक्रिय सदस्य को एटीएस ने नागपुर से पकड़ा था। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने अंतू थाना क्षेत्र के साधौपुर गांव में सोलर कंपनी के नाम पर 44 बीघे जमीन का एग्रीमेंट कराया था और उस जमीन पर वह गुपचुप तरीके से धार्मिक स्थल बनाना चाह रहा था। लेकिन उसके पहले ही एटीएस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एटीएस टीम ने साधौपुर में भी जांच-पड़ताल की है।
जमीन का एग्रीमेंट कराने वाले गैंग के सदस्य नागपुर के ईदुल इस्लाम पर एटीएस की निगाह थी। एटीएस टीम के निरीक्षक श्रीनिवास के नेतृत्व में टीम नागपुर पहुंची और उसे दबोच लिया। एटीएस की गिरफ्त में आए ईदुल इस्लाम से जब पूछताछ की गई तो उसने साधौपुर गांव में 44 बीघे जमीन काश्तकार राजेन्द्र सिंह व जितेन्द्र सिंह से एग्रीमेंट कराने की बात कबूल की।
सूत्रों के मुताबिक वह यहां सोलर कंपनी की आड़ में धर्मांतरण कराने के कैंप कार्यालय के निर्माण करने की फिराक में था। वहीं, काश्तकारों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने एग्रीमेंट को निरस्त कराने के लिए रजिस्ट्री आफिस में प्रार्थना पत्र दिया था। एटीएस के निरीक्षक श्रीनिवास ने बताया कि आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने जमीन एग्रीमेंट की बात कबूल की है। इंस्पेक्टर अंतू अभिषेक सिरोही ने इस तरह की किसी भी जानकारी से इन्कार किया है।
Trending Videos