फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   A tangled web of electric wires; risk of electric shock.

Pratapgarh News: बिजली के तारों का फैला मकड़जाल, करंट का खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
A tangled web of electric wires; risk of electric shock.
बारिश के दौरान शहर और ग्रामीण अंचल में बांस और बल्लियों के सहारे लगे बिजली के तार व केबल काफी नीचे लटक गए हैं। बिजली के खंभों पर जगह-जगह तारों का मकड़जाल है। इससे शॉर्ट सर्किट होने का अंदेशा बढ़ गया है। ऐसे में जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। लोगों ने कई बार विभागीय अफसरों से शिकायत की लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन

शहर के बेगम वार्ड, सोनारी मोहल्ला, श्याम बिहारी गली में बिजली के खंभे से तार लटक रहे हैं। श्याम बिहारी गली में बिजली के केबल जमीन से सात फिट की ऊंचाई पर हैं। ऐसे में शॉर्ट सर्किट होने पर करंट का खतरा बढ़ गया है। इसके साथ ही गायत्री नगर, विवेक नगर में भी तारों का मकड़जाल फैला हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीण अंचल के रानीगंज अजगरा उपकेंद्र के बढ़नी चौराहे के समीप बिजली के तार काफी नीचे लटक रहे हैं। वहीं, कादीपुर उपकेंद्र के हकीम का पुरवा में तारों का मकड़जाल फैला हुआ है। यहां बांस-बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्याम बिहारी गली निवासी बिपिन कुमार ने बताया कि जगह-जगह बिजली के खंभे तिरछे हो गए हैं। पूरे मोहल्ले में तारों का मकड़जाल फैला है। शॉर्ट सर्किट होने से बड़ा हादसा हो सकता है। बढ़नी निवासी अजीत कुमार ने बताया कि कई साल से लोग बांस-बल्ली सहारे केबल से घरों तक बिजली ले गए हैं।

बिजली निगम के अफसरों से खंभे लगाने के लिए कहा गया लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला। कादीपुर उपकेंद्र से जुड़े हकीम का पुरवा के ग्रामीणों ने बताया कि बिजली का खंभा नहीं लगाया गया। जिस कारण बांस-बल्ली से केबल खींची गई है।
जिन जगहों पर बिजली के खंभे नहीं लगे हैं, वहां का सर्वे जेई से कराया जाएगा। जल्द ही बिजली के खंभे लगवाकर केबल व तारों को ऊंचा कराया जाएगा।
छैल बिहारी, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed